फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabhe Election 2019: Supreme Court issue notice to Rahul Gandhi on Meenakshi Lekhi Petition

'चौकीदार चोर है' मामले में राहुल को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, राफेल के साथ होगी अगली सुनवाई

Tue, 23 Apr 2019 12:50 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 23 Apr 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabhe Election 2019: Supreme Court issue notice to Rahul Gandhi on Meenakshi Lekhi Petition
बाराबंकी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व पीएल पुनिया। - फोटो : amar ujala

'चौकीदार चोर है' वाले बयान पर कांगेस अध्यक्ष राहुल गांधी की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उच्चतम न्यायालय कांग्रेस अध्यक्ष के जवाब से संतुष्ट नहीं है और उन्हें अब नोटिस जारी किया गया है। उनके खिलाफ यह याचिका भाजपा सांसद और वकील मीनाक्षी लेखी ने दायर की है। अदालत ने यह भी कहा कि वह राफेल सौदे पर दायर पुनर्विचार याचिका के साथ इस मामले पर  30 अप्रैल को सुनवाई करेगा।

विज्ञापन

 


राहुल के वकील ए एम सिंघवी ने कहा कि अदालत ने उनसे इस मामले में केवल स्पष्टीकरण मांगा था। जिसपर मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ में  न्यायधीश दीपक गुप्ता और संजीव खन्ना शामिल थे। उन्होंने कहा कि वह इस दोष को ठीक करेंगे और राहुल गांधी को नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी के वकील ने उच्चतम न्यायालय से कहा, मैं ‘चौकीदार चोर है' बयान पर उच्चतम न्यायालय के समक्ष खेद व्यक्त करता हूं। न्यायालय ने कहा कि वह बाद में पुनर्विचार एवं अवमानना याचिका को एक साथ सूचीबद्ध कर सकता है।

राफेल मामले पर राहुल की टिप्पणी को लेकर मीनाक्षी लेखी के वकील मुकुल रोहतगी ने न्यायालय से कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को शुरू में ही बिना किसी संकोच के पश्चाताप करना चाहिए था। सांसद ने अदालत में कहा कि कानून की नजर में यह माफी नहीं है।


मुकुल रोहतगी ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने बयान पर माफी नहीं मांगी है जबकि उन्होंने इस बात को स्वीकार किया था कि उन्होंने अदालत के 10 अप्रैल को दिए आदेश को पढ़े बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर गलत बयान दिया था।

राहुल गांधी के लिए पेश हुए वकील सिंघवी ने कहा कि राहुल ने विनम्रता और ईमानदारी के साथ अपनी गलती मानते हुए खेद प्रकट किया था। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया था कि वह अपने ऊपर चल रहे मामले को खारिज कर दें ताकि इससे उनके विरोधियों को चुनावी फायदा न मिल सके। प्रधान न्यायाधीश गोगोई ने मीनाक्षी लेखी के वकील रोहतगी से कहा कि वह राहुल गांधी के जवाब पर अपना पक्ष रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed