फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Lok Sabha Elections 2019: Prime Minister Narendra Modi holds a roadshow in Ranchi of Jharkhand

झारखंड में पहली बार किसी पीएम का रोड शो, मोदी ने ढाई किमी में नापी 14 सीटें

Tue, 23 Apr 2019 08:20 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तिवारी अभिषेक Updated Tue, 23 Apr 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Prime Minister Narendra Modi holds a roadshow in Ranchi of Jharkhand
रांची में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो - फोटो : ANI

मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड में रोड शो करने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गए। शाम करीब 6 बजे दुर्गापुर से फ्लाइट से रांची एयरपोर्ट पहुंचे। 6:38 से एयरपोर्ट से रवाना हुए और रोड शो करते हुए 7:25 बजे बिरसा चौक पहुंचे। वहां भी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया, प्रोटोकॉल तोड़ पैदल घूमते हुए लोगों का अभिवादन किया।

विज्ञापन


झारखंड में राजधानी रांची से प्रधानमंत्री के चुनावी सफर के आगाज का संदेश स्पष्ट था...नजर राज्य की 14 सीटों पर है। बुधवार को इसी क्रम में पीएम लोहरदगा में सभा करेंगे और इसके बाद 29 अप्रैल को उनके जमुआ आने का भी कार्यक्रम है। रांची में रोड-शो कर उन्होंने न सिर्फ रांची सीट पर चुनावी सरगर्मी बढ़ा दी, बल्कि पूरे राज्य में राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की।
विज्ञापन


रांची एयरपोर्ट से बिरसा चौक तक लगभग 55 मिनट के रोड शो में प्रधानमंत्री ने मतदाताओं, आम नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसलाअफजाई करने की भी भरपूर कोशिश की। बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उन्होंने प्रोटोकॉल तोड़ कर चारो ओर खड़ी आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के नजदीक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 बजे एयरपोर्ट और 7:25 बजे बिरसा चौक पहुंचे 

प्रधानमंत्री शाम छह बजे दुर्गापुर से रांची एयरपोर्ट पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास से वीआईपी लाउंज में अकेले बात की। फिर 6:38 बजे रोड शो के लिए एयरपोर्ट से निकले। बिरसा चौक पर 7:25 बजे पहुंचे। वहां सात से आठ मिनट तक रुके।

राजभवन में प्रधानमंत्री से मिले मुख्यमंत्री 

प्रधानमंत्री के राजभवन पहुंचने के कुछ ही देर बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास फिर वहां पहुंचे। वह लगभग एक घंटे तक राजभवन में रुक कर प्रधानमंत्री से बातचीत की। चुनावी रणनीति और तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। 

आज सुबह फिर कई बड़े नेता करेंगे पीएम से मुलाकात 

बुधवार की सुबह राजभवन में भाजपा के फिर कई बड़े नेताओं के मुलाकात की संभावना है। उनमें मुख्यमंत्री रघुवर दास, लोकसभा चुनाव प्रभारी मंगल पांडेय और संगठन महामंत्री धर्मपाल प्रमुख हैं। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री किसी और बड़े नेता को भी बातचीत के लिए बुला सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed