फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha chunav 2019: Live and updates election round up of 12 April 2019

12 अप्रैल 2019: लोकसभा चुनाव की हर वो बड़ी खबर जो आपके लिए है जरूरी

Fri, 12 Apr 2019 07:56 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 12 Apr 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019:  Live and updates election round up of 12 April 2019
लोकसभा चुनाव अपडेट 12 अप्रैल 2019 - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई तेज हो गई है। तमाम सियासी दल एक दूसरे पर हमलावर हैं, आरोप-प्रत्यारोप का दौर डारी है। तमाम नेता रैलियों में जनता के सामने लोक लुभावने वादे कर रहे हैं। देश में सात चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले दौर का मतदान हो चुका है, छह और चरण बाकी हैं। 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है और ऐसे में आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


12 अप्रैलः दिनभर का अपडेट 

-राजनांदगांव में बोले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह: भीमा मंडावी की मौत के पीछे राजनीतिक षड्यंत्र की बू आती है। मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यंत्री को कहना चाहता हूं कि अगर आपके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो भीमा मंडावी की मौत की सीबीआई जांच कराएं। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देशभर में सीमेंट के दाम घट रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में सीमेंट के दाम बढ़ रहे हैं क्योंकि भूपेश बघेल टैक्स इस पर लग गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


-कर्नाटक के कोप्पल में बोले पीएम मोदी: एचडी देवगौड़ाजी के बेटे ने कहा कि केंद्र में अगर फिर सरकार बन गई तो वो राजनीति से संन्यास ले लेंगे। 2014 के चुनाव में स्वयं देवगौड़ाजी ने कहा था कि अगर मोदीजी पीएम बनेंगे तो मैं संन्यास ले लूंगा। उन्होंने लिया क्या? बेटा संन्यास लेगा क्या? कांग्रेस-जेडीएस दोनों ही पार्टियां जनता से कटी हुई हैं। सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार से जुड़ी हुई हैं।" पढ़ें पूरी खबर

-हरियाणा में आम आदमी पार्टी और जननायक जनता पार्टी के बीच गठबंधन हो गया है। जजपा 7 सीट पर तो आप 3 सीटों पर लड़ेगी। 
पढ़ें पूरी खबर

-पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को एक बार फिर से वह कांग्रेस में शामिल हो गईं। कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार में वह मंत्री रह चुकी हैं। पढ़ें पूरी खबर

-शहनाई के शहंशाह, उस्ताद बिस्मिल्ला खान के पौत्र नासिर अब्बास बिस्मिल्ला ने प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन में शामिल होने की इच्छा जताई है। उन्होंने पीएम को चिट्ठी भी लिखी है जिसमें उन्होंने बताया कि अगर पीएम की तरफ से इस बारे में कोई ऑफर आता है तो वो इसे स्वीकार कर लेंगे। इस बात का खेद है कि 2014 में हमने उनका ऑफर नहीं माना क्योंकि कुछ कांग्रेस नेताओं ने हमारे बुजुर्गों को भ्रमित किया था। पढ़ें पूरी खबर

-चुनाव आयोग से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी असंसदीय भाषा बोलकर सारी हदें पार कर दी हैं। वह कांग्रेस के 'गाली गैंग' के मुखिया हैं। हमने मांग की है कि उनके बयानों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।" पढ़ें पूरी खबर

-डिग्री पर छिड़े विवाद के बीच स्मृति ईरानी ने कहा है कि बीते पांच साल में ऐसा कोई अपमान नहीं है जो कांग्रेस न किया हो। महिला होने के नाते ऐसी कोई प्रताड़ना नहीं जो कांग्रेस के नेताओं ने मेरे साथ करने की कोशिश न की हो। उन्हें मेरा सिर्फ यही संदेश है कि जितना मुझे प्रताड़ित और अपमानित करोगे, अमेठी में उतना ही कांग्रेस के खिलाफ जमकर काम करूंगी। पढ़ें पूरी खबर

-तमिलनाडु के कृष्णगिरि की चुनावी रैली में राहुल गांधी ने कहा- पिछले पांच वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ 15 लोगों के लिए सरकार चलाई है और आप सभी उनके नाम जानते हैं । वे लोग हैं अनिल अंबानी, चोकसी, नीरव मोदी और वे मोदी के मित्र हैं। हम कभी तमिलनाडु के लोगों पर नागपुर की हुकूमत नहीं चलने देंगे। तमिलनाडु पर तमिलनाडु का ही राज चलेगा और एमके स्टालिन यहां के अगले मुख्यमंत्री होंगे। 
पढ़ें पूरी खबर


-महाराष्ट्र के अहमदनगर में बोले पीएम मोदी: कश्मीर में दो पीएम के मुद्दे पर शरद पवार चुप क्यों हैं जबकि उनकी पार्टी के नाम में 'राष्ट्रवादी' है। शरद पवार को हो क्या गया है? आपने तो देश के नाम पर कांग्रेस छोड़ दी है। पढ़ें पूरी खबर

-भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में अवमानना की याचिका दायर की है। उनका आरोप है कि राहुल ने राफेल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को अपने भाषणों में तोड़ मरोड़ कर पेश किया। पढ़ें पूरी खबर

-चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, 30 मई तक सभी दल दें चंदे की जानकारी


-बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर से ईवीएम का मुद्दा उठाते हुए भाजपा पर धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सत्ताधारी भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में आम जनता द्वारा बुरी तरह से नकारे जाने का ही परिणाम है कि अब बीजेपी वोट से नहीं बल्कि नोटों से, ईवीएम की धांधली से, पुलिस/प्रशासन तंत्र के दुरुपयोग से, ईवीएम में चुनाव कर्मचारियों से ही बटन दबवाकर आदि धांधलियों से चुनाव जीतना चाहती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed