फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019:Grandson of Bismillah khan wants to be part of nomination of PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन में शामिल होना चाहते हैं बिस्मिल्लाह खां के पोते, लिखी चिट्ठी

Fri, 12 Apr 2019 08:50 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क अमर उजाला , नई दिल्ली
चुनाव डेस्क अमर उजाला , नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 12 Apr 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019:Grandson of Bismillah  khan wants to be part of  nomination of PM Modi
शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खां के पोते नासिर अब्बास - फोटो : ANI

भारत रत्न और देश के मशहूर शहनाई वादक रहे दिवंगत बिस्मिल्लाह खां के पोते नासिर अब्बास बिस्मिल्लाह ने वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामाकंन में शामिल होने की इच्छा जताई है। इस संबंध में उन्होंने भाजपा जनसंपर्क कार्यालय को एक चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने एक साल पूर्व बिस्मिल्लाह खां की एक शहनाई को प्रधानमंत्री मोदी के हाथों राष्ट्र को समर्पित करने का भी जिक्र किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 
उन्होंने कहा कि हमारी इच्छा पीएम के नामांकन में शामिल होने की है। अगर हमें ऑफर मिलता है तो इसे स्वीकार करेंगे। मुझे खेद है कि 2014 में इसे स्वीकार नहीं किया क्योंकि कुछ कांग्रेसियों ने हमारे बुजुर्गों को बरगला दिया था।  

पढ़ें पूरा पत्र 


नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को वाराणसी से नामांकन करेंगे। इससे पहले वह रोड शो भी करेंगे। वाराणसी में 19 मई को मतदान है। 2014 चुनाव में बिस्मिल्लाह खां के बेटे दिवगंत जामिन हुसैन से बीजेपी ने प्रस्तावक बनने का संपर्क किया था लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था। उनका कहा था कि आजादी से लेकर आखिरी सांस तक उनके पिता ने सियासत से खुद को दूर रखा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed