फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ganesh Puja 2020 in Hindi: Ganeshotsav 2020 Lalbaugcha Raja Mandal not to hold Ganeshotsav in wake of coronavirus in mumbai

कोरोना के चलते इस साल स्थापित नहीं होगी लालबाग के राजा की प्रतिमा, इसकी जगह लगेगा रक्तदान शिविर

Wed, 01 Jul 2020 11:40 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 01 Jul 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Puja 2020 in Hindi: Ganeshotsav 2020 Lalbaugcha Raja Mandal not to hold Ganeshotsav in wake of coronavirus in mumbai
Ganeshotsav 2020 - फोटो : Twitter

कोरोना वायरस महामारी का असर त्योहारों पर पड़ने लगा है। महाराष्ट्र में इस वायरस का प्रभाव सबसे ज्यादा है। राजधानी मुंबई में कोरोना से सबसे अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन


वहीं, मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा के आयोजकों ने इस साल गणेश जी की मूर्ति को स्थापित नहीं करने का निर्णय लिया है। लालबाग सार्वजनिक उत्सव मंडल ने आज घोषणा की कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर इस वर्ष 11 दिवसीय गणेश महोत्सव नहीं मनाया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि वे त्योहार की अवधि के दौरान रक्तदान और प्लाज्मा चिकित्सा शिविर लगाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हाल ही में लॉकडाउन के दौरान संयम दिखाने के लिए सभी धार्मिक समुदायों को धन्यवाद दिया था। उन्होंने कहा था कि कोविड-19 से निपटने के लिए महाराष्ट्र के प्रयासों के बाद भी महामारी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। सीएम ने लोगों से आग्रह किया था कि वे नियमों का पालन करें, ताकि लॉकडाउन को फिर से लागू न करना पड़े। 

यह भी पढ़ें: तीन महीने बाद सैलून खुलने की खुशी, मालिक ने सोने की कैंची से काटे ग्राहक के बाल

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने सभी मंडलों को आदेश दिया था कि इस साल गणपति उत्सव हर साल की तरह न मनाया जाए, क्योंकि इसमें बड़ी संख्या में लोग जमा होते हैं। उन्होंने कहा था कि गणपति की मूर्ति की ऊंचाई चार फीट तक ही रखी जाए। 


वहीं, मंडल के अधिकारियों का कहना है कि गणपति की लंबाई कम नहीं की जा सकती है। अगर छोटी मूर्ति भी लाई जाती है तो बप्पा के दर्शन के लिए बड़ी तादाद में लोग जमा होंगे। ऐसे में लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इस साल न ही कोई मूर्ति होगी, न ही मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में 31 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन, दुकानें ऑड-ईवन सिस्टम के तहत ही खुलेंगी

दूसरी तरफ, पिछले तीन दिनों में पहली बार बुधवार को, राज्य में कोरोना वायरस के पांच हजार से कम मामले सामने आए। वहीं, राजधानी मुंबई में भी एक हजार से कम मामले रिकॉर्ड किए गए। महाराष्ट्र में अब तक 1,74,761 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। 

बता दें कि, मुंबई में हर साल गणेशोत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। बड़ी संख्या में लोग इस दौरान लालबाग के राजा के दर्शन करने लिए यहां पहुंचते हैं। मुंबई में गणेशोत्सव महोत्सव को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां हर वर्ष लालबाग के राजा की 14 फीट ऊंची मूर्ति बनाई जाती है। लेकिन कोरोना वायरस के कारण इस साल लोगों को यह त्योहार घर पर रहकर ही मनाना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed