फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolhapur barber uses gold scissors for first customer after salons reopen in Maharashtra

तीन महीने बाद सैलून खुलने की खुशी, मालिक ने सोने की कैंची से काटे ग्राहक के बाल

Tue, 30 Jun 2020 03:18 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 30 Jun 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
Kolhapur barber uses gold scissors for first customer after salons reopen in Maharashtra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

महाराष्ट्र में करीब तीन महीने बाद सैलून और पार्लर को फिर से खोलने की अनुमति दे दी गई है। राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सैलून और पार्लर मालिकों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है, हालांक इस दौरान दुकान के मालिकों को महामारी से बचाव के नियमों का पालन करना होगा।

विज्ञापन


वहीं, सरकार द्वारा सैलून और पार्लर को फिर से खोलने की अनुमति दिए जाने के बाद अपना उत्साह दिखाते हुए कोल्हापुर के एक सैलून मालिक ने अपने पहले ग्राहक के बाल काटने के लिए सोने की कैंचियों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन



‘मिशन बिगिन अगेन’ के तहत सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस पाबंदियों में कुछ ढील दी थी और कुछ नियमों का पालन करते हुए नाई की दुकानों, सैलून और ब्यूटी पार्लरों को 28 जून से खोलने की अनुमति दी थी। मार्च के आखिर में लगाए लॉकडाउन के बाद सरकार के इस निर्णय से इन दुकानों के कर्मचारियों और मालिकों को एक बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में 31 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन, दुकानें ऑड-ईवन सिस्टम के तहत ही खुलेंगी

पुणे से लगभग 250 किलोमीटर दूर कोल्हापुर में एक सैलून चलाने वाले रामभाऊ संकपाल इनमें से एक है। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करने के लिए रविवार को अपने पहले ग्राहक का स्वागत करते हुए उसके बाल काटने के लिए सोने की कैंचियों का इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण तीन महीने से अधिक समय से राज्य में सैलून व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। सैलून मालिक और कर्मचारियों को वित्तीय मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। 


संकपाल ने कहा कि ऐसी कई घटनाएं हैं जहां नाई की कुछ दुकान के मालिकों ने अपने जीवन को समाप्त कर दिया क्योंकि वे वित्तीय संकट से बाहर नहीं निकल पाए थे। 

उन्होंने कहा कि हम किसी भी तरह स्थिति से निपटने में कामयाब रहे। चूंकि राज्य सरकार ने अब सैलून को फिर से खोलने की अनुमति दी है, इसलिए मेरे साथी सैलून मालिकों के चेहरे पर खुशी है और मैंने इसे एक अनोखे तरीके से व्यक्त करने का फैसला किया। 

संकपाल ने कहा कि पिछले कई सालों से वह इस व्यवसाय में हैं, उन्होंने अपनी बचत का इस्तेमाल किया और 10 तोला सोने की एक जोड़ी कैंची खरीदी। उन्होंने कहा कि मैंने व्यवसाय के दोबारा शुरू होने पर अपनी खुशी जताने के लिए अपने पहले ग्राहक के बाल काटने के लिए सोने की इन कैंचियों का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed