फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Government extends lockdown in the state till 31st July

महाराष्ट्र में 31 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन, दुकानें ऑड-ईवन सिस्टम के तहत ही खुलेंगी

Mon, 29 Jun 2020 03:52 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 29 Jun 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Government extends lockdown in the state till 31st July
CM Uddhav Thackeray - फोटो : ANI

राज्य में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए सोमवार को महाराष्ट्र सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि संक्रमितों की बढ़ती संख्या के चलते प्रदेश से 30 जून को लॉकडाउन नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने कहा था कि लॉकडाउन में धीरे-धीरे छूट दी जाएगी। महाराष्ट्र कोविड-19 महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्य है।

विज्ञापन


राज्य के मुख्य सचिव अजॉय मेहता ने लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि राज्य में कोरोना वायरस के फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है। संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी उपाय के तहत यह कदम उठाया जा रहा है। महामारी ऐक्ट 1897 की धारा-2 और आपदा प्रबंधन कानून 2005 के तहत पूरे महाराष्ट्र में 31 जुलाई 2020 मध्यरात्रि तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया जाता है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि स्थानीय परिस्थितियों के मुताबिक संबंधित जिला कलेक्टर, म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर जरूरी प्रतिबंध लागू कर सकते हैं। इसके तहत वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लोगों के आने-जाने और गैर जरूरी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मेहता के आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान अब तक जिस तरह जरूरी वस्तुओं की दुकानें (दूध, सब्जी और दवाइयां) खुल रही थीं, वो वैसे ही खुलती रहेंगी। हालांकि बाकी दुकानों को ऑड-ईवन नियम के तहत ही खोला जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने 31 जुलाई तक लॉकडाउन को जारी रखने का एलान करते हुए कहा कि दफ्तरों में सीमित स्टाफ के साथ कामकाज किया जाएगा।

सबसे बड़ा प्लाज्मा ट्रायल शुरू

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी कम ट्रायल प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। इसे दुनिया में अपनी तरह का सबसे बड़ा ट्रायल बताया जा रहा है। चिकित्सा विभाग के अधिकारी ने बताया, इस प्रोजेक्ट का नाम प्लेटिना रखा गया है।

इसके तहत हमारा लक्ष्य प्लाज्मा थेरेपी से 500 कोरोना मरीजों की जिंदगी बचाना है। यह ट्रायल 21 मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा। सभी गंभीर मरीजों को 200 मिली प्लाज्मा की दो खुराक मुफ्त दी जाएंगी।

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को बनाया कोविड केयर सेंटर

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में डिविजनल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को कोविड केयर सेंटर में तब्दील कर दिया गया है। शहर के गारखेड़ा इलाके में स्थित 28 एकड़ में फैले कांप्लेक्स में 300 बेड की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही यहां क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है, जहां 700 संदिग्धों को रखने की सुविधा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed