फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   know about Vishnu Sadashiv Kokje who won elections for VHP international president 

VHP के नए अध्यक्ष बने कोकजे, जानें मध्यप्रदेश से क्या है खास नाता

Sun, 15 Apr 2018 02:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Apr 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
know about Vishnu Sadashiv Kokje who won elections for VHP international president 
विष्णु सदाशिव कोकजे

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को गुरुग्राम में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई। वीएचपी का बड़ा चेहरा माने जाने वाले प्रवीण तोगड़िया की पसंद राघव रेड्डी की चुनाव में हार हुई और मध्य प्रदेश के विष्णु सदाशिव कोकजे ने जीत दर्ज की। चुनाव इस बार कई वजहों से खास बना हुआ था, जिसमें सबसे अहम तोगड़िया के पीएम मोदी से मतभेद था। दूसरा यह कि करीब 54 साल बाद वोटिंग के जरिए अध्यक्ष का चुनाव किया गया है। आइए आपको बताते हैं कौन है कोकजे...

विज्ञापन


इंदौर के धार जिले में कोकजे का जन्म 6 सितंबर 1939 को हुआ। कोकजे ने इंदौर के जीएसीसी कॉलेज से वकालत की। इसके बाद वे 1990 से 1994 तक मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज रहे। फिर वे 1994 से 2001 तक राजस्थान हाईकोर्ट के जज रहे।  अवकाश प्राप्त न्यायाधीश विष्णु सदाशिव कोकजे 2003-2008 तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। संघ और विहिप से पुराना नाता है।
विज्ञापन


संघ से जुड़ी संस्था भारत विकास परिषद के अध्यक्ष भी रहे। वर्तमान में इंदौर के डॉ. ओम नागपाल संस्थान के अध्यक्ष हैं। अब कोकजे के नए अध्यक्ष बनने के बाद विहिप पर संघ का प्रभाव बढ़ गया है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र में भाजपा की मौजूदा सरकार ने भी इससे राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed