फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IndiGo flight 6E 6313 from Raipur to Delhi experienced turbulence due to a duststorm.

Indigo: धूल भरी आंधी में फंसी इंडिगो की फ्लाइट, सामने आया टर्बुलेंस का डरावना वीडियो; पायलट ने संभाली स्थिति

Sun, 01 Jun 2025 08:18 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 01 Jun 2025 08:18 PM IST
सार

भारतीय एयरलाइन कंपनी इंडिगो की एक और फ्लाइट को फिर से टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा है। 10 दिनों में ये दूसरी घटना है, जब इंडिगो की फ्लाइट टर्बुलेंस का शिकार हुई है। हालांकि इस बार पायलट ने सूझबूझ से घटना के वक्त स्थिति संभाल ली और कुछ देर बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई।

विज्ञापन
IndiGo flight 6E 6313 from Raipur to Delhi experienced turbulence due to a duststorm.
आंधी में फंसी इंडिगो की फ्लाइट, टर्बुलेंस का डरावना वीडियो - फोटो : ANI

विस्तार

रायपुर से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6313 को रविवार को उस समय बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब दिल्ली एयरपोर्ट के पास पहुंचते ही अचानक तेज धूल भरी आंधी आ गई। इस खराब मौसम और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं के कारण विमान को लैंडिंग से ठीक पहले वापस उड़ान भरना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - IndiGo A321: इस विमान के 220 लोगों के लिए देवदूत बनी वायुसेना, अमानवीय PAK फिर बेनकाब; DGCA ने बताई पूरी कहानी


लैंडिंग से पहले बदल गया मौसम
इंडिगो की यह फ्लाइट अपने तय समय पर रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। लेकिन जैसे ही विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने वाला था, मौसम ने अचानक करवट ली। राजधानी दिल्ली में धूल भरी तेज आंधी शुरू हो गई, जिससे रनवे पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई। जब विमान जमीन से कुछ ही मीटर ऊपर था और उतरने की तैयारी में था, तभी पायलट ने यात्रियों को सूचित किया कि मौसम अनुकूल नहीं है और हवा की रफ्तार 80 किमी/घंटा तक पहुंच गई है। ऐसे में उन्होंने वापस उड़ान भरने का फैसला किया।

कई बार हवा में चक्कर लगाना पड़ा
इसके बाद पायलट ने विमान को सुरक्षित ऊंचाई तक चढ़ाया और उसके बाद कई बार हवाई अड्डे के आस-पास चक्कर लगाए ताकि मौसम थोड़ा साफ हो सके और लैंडिंग सुरक्षित हो। इस दौरान यात्रियों को थोड़ी घबराहट जरूर हुई, लेकिन पायलट ने समय-समय पर घोषणा करके सभी को भरोसा दिलाया कि स्थिति नियंत्रण में है।


यह भी पढ़ें - IAF: लाहौर ATC ने इंडिगो की उड़ान के लिए एयरस्पेस के उपयोग की नहीं दी थी अनुमति, भारतीय वायु सेना ने की पुष्टि

पायलट की सूझबूझ ने टली अनहोनी
वहीं इस घटना के बाद फ्लाइट क्रू और पायलट की सूझबूझ की तारीफ हो रही है क्योंकि अगर ऐसे मौसम में जबरदस्ती लैंडिंग की कोशिश की जाती, तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। आखिरकार जब मौसम थोड़ा सामान्य हुआ, तब पायलट ने विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतारा। विमान की लैंडिंग के बाद यात्रियों ने चैन की सांस ली और कई यात्रियों ने पायलट और एयरलाइन कर्मचारियों का आभार जताया।

क्या है गो-अराउंड?
गो-अराउंड का मतलब होता है कि अगर विमान उतरने के आखिरी पलों में भी पायलट को लगता है कि लैंडिंग सुरक्षित नहीं होगी, तो वह लैंडिंग छोड़कर विमान को वापस ऊपर चढ़ा देता है। यह एक सामान्य लेकिन बेहद जरूरी सुरक्षा प्रक्रिया होती है।



दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट में हुआ था टर्बुलेंस
इससे पहले नई दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट बुधवार को खराब मौसम के चलते और ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस दौरान लाहौर एटीसी ने पाकिस्तानी विमानन मंत्रालय की ओर से जारी नोटम के तहत इंडिगो की उड़ान 6E-214 को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद विमान का मार्ग श्रीनगर के लिए बदला गया, जहां विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई थी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed