फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Air Force confirms that Lahore ATC denied IndiGo flight 6E 214 permission to use Pakistan airspace

IAF: लाहौर ATC ने इंडिगो की उड़ान के लिए एयरस्पेस के उपयोग की नहीं दी थी अनुमति, भारतीय वायु सेना ने की पुष्टि

Fri, 23 May 2025 09:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 23 May 2025 09:09 PM IST
सार

IAF: लाहौर एटीसी ने पाकिस्तानी विमानन मंत्रालय की ओर से जारी नोटम के तहत इंडिगो की उड़ान 6E-214 को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद विमान का मार्ग श्रीनगर के लिए बदला गया, जहां सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

विज्ञापन
Indian Air Force confirms that Lahore ATC denied IndiGo flight 6E 214 permission to use Pakistan airspace
खराब मौसम के चलते इंडिगो विमान हुआ क्षतिग्रस्त - फोटो : पीटीआई

विस्तार

लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-214 को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी थी। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी विमानन प्राधिकरण ने एक नोटम (NOTAM A0220/25) जारी किया था, जो 23 मई की रात 11.59 लागू था। इसमें कहा गया था कि भारतीय पंजीकृत विमान और भारतीय एयरलाइंस के स्वामित्व या लीज पर चलने वाले विमानों को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र उपयोग करने की अनुमति नहीं है। इनमें सैन्य विमान भी शामिल हैं।   
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सिक्किम: अपने साथी की जान बचाते हुए यूपी का एक युवा अधिकारी का बलिदान, छह महीने पहले हुए थे सेना में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

  
नॉर्दर्न एरिया कंट्रोल ने इंडिगो के चालकों को इस नोटम के तहत सूचित किया। यह सभी एयरलाइनों की रूट प्लानिंग में एक सामान्य प्रक्रिया होती है, ताकि विमान और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। 


उन्होंने कहा, विमान को तुरंत मार्ग बदलने में मदद दी गई। इसके लिए दिल्ली एरिया कंट्रोल से संपर्क किया गया और लाहौर कंट्रोल के जरूरी संपर्क नंबर (फ्रीक्वेंसी) दिए गए, ताकि खराब मौसम के कारण उड़ान को उसकी हवाई क्षेत्र में जाने की अनुमति मांगी जासके। इसके बाद लाहौर एरिया कंट्रोल ने अपने हवाई क्षेत्र की अनुमति देने से इनकार किया तो विमान को श्रीनगर की ओर मोड़ दिया गया। इसके बाद श्रीनगर एयरफील्ड पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग तक दिशानिर्देश और गति की जानकारी देकर मदद दी गई। 

ये भी पढ़ें: Tension: PAK को अगले माह विश्व बैंक से मिलने वाले धन का विरोध करेगा भारत; पड़ोसी को हर मोर्चे पर घेरने में लगा

इंडिगो फ्लाइट 6E214 से जुड़ी घटना पर नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा, दिल्ली-श्रीनगर उड़ान की आपात लैंडिंग के संबंध में हम घटना की जांच कर रहे हैं। डीजीसीए घटना की जांच कर रहा है। मैं पायलटों और चालक दल के प्रयासों की सराहना करना चाहूंगा। हम बहुत आभारी हैं कि कोई घटना नहीं हुई और सभी सुरक्षित हैं। लेकिन हम इसकी पूरी तरह से जांच करने जा रहे हैं। हम डीजीसीए की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और अगर हमें कोई गड़बड़ी नजर आती है तो हम कार्रवाई करेंगे। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed