फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Directorate General of Civil Aviation shares details about Indigo A321 Neo aircraft

IndiGo A321: इस विमान के 220 लोगों के लिए देवदूत बनी वायुसेना, अमानवीय PAK फिर बेनकाब; DGCA ने बताई पूरी कहानी

Fri, 23 May 2025 12:07 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 23 May 2025 12:07 PM IST
सार

Indigo Plane Emergency Landing: इंडिगो का विमान ए321 बुधवार को खराब मौसम के कारण गंभीर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा था। ओलावृष्टि के कारण उसका अगला हिस्सा टूट गया था। अब इस बारे में डीजीसीए ने विस्तृत जानकारी दी है। नियामक के अनुसार, खराब मौसम का पता चलने पर जब पाकिस्तान के लाहौर से मदद मांगी गई तो उन्होंने साफ मना कर दिया, जिससे पड़ोसी की अमानवीयता एक बार फिर उजागर हुई। संकट के इस समय में भारतीय वायुसेना विमान में सवार 220 लोगों के लिए देवदूत बनकर सामने आई। आइए इस पूरे वाकये के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Directorate General of Civil Aviation shares details about Indigo A321 Neo aircraft
श्रीनगर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीनगर में इंडिगो के विमान की आपात लैंडिंग के बारे में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बयान जारी कर पूरे वाकये की जानकारी दी है। विमानन नियामक ने बताया है कि 21 मई 2025 को, इंडिगो A321 नियो विमान VT-IMD ने उड़ान संख्या 6E-2142 दिल्ली से श्रीनगर के बीच संचालित की गई।  एफएल 360 पर उड़ान भरते समय, विमान पठानकोट के पास ओलावृष्टि और गंभीर टर्बुलेंस के क्षेत्र में प्रवेश कर गया।

विज्ञापन

Directorate General of Civil Aviation shares details about Indigo A321 Neo aircraft
खराब मौसम के चलते इंडिगो विमान हुआ क्षतिग्रस्त - फोटो : PTI

खराब मौसम के कारण फंसा विमान
चालक दल के बयान के अनुसार, उन्होंने मार्ग पर खराब मौसम के कारण भारतीय वायुसेना के उत्तरी नियंत्रण से अंतरराष्ट्रीय सीमा से बाईं ओर जाने की अनुमति मांगी। हालांकि उन्हें मंजूरी नहीं दी गई। बाद में चालक दल ने खराब मौसम से बचने के लिए लाहौर (पाकिस्तान) से उनके हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए संपर्क किया। लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Directorate General of Civil Aviation shares details about Indigo A321 Neo aircraft
श्रीनगर में इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई - फोटो : वीडियो ग्रैब

ओलावृष्टि के कारण गंभीर टर्बुलेंस के बीच फंसा विमान
चालक दल ने शुरू में लौटने की कोशिश की लेकिन जब वे आंधी व बादल के करीब पहुंच गए तो, तो उन्होंने खराब मौसम में घुसने का फैसला किया। इसके बाद, उन्हें ओलावृष्टि और गंभीर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। फिर अधिकतम परिचालन गति/अधिकतम परिचालन मैक (वीएमओ/एमएमओ) चेतावनियों से जुड़ी समस्या आने लगी। चालक दल ने श्रीनगर की ओर सबसे छोटे मार्ग से मौसम से बाहर निकलने की कोशिश की उसी दौरान ऑटोपायलट ट्रिप हो गया और विमान की गति में बहुत अधिक बदलाव दिखा। इस अवधि के दौरान विमान की गति 8500 एफपीएम तक पहुंच गई।

विज्ञापन

Directorate General of Civil Aviation shares details about Indigo A321 Neo aircraft
इंडिगो विमान (फाइल) - फोटो : ANI
विमान को नियंत्रित करने में चालक दल को करनी पड़ी मशक्कत
डीजीसीए के अनुसार, चालक दल ने विमान को तब तक मैन्युअल रूप से उड़ाया जब तक कि वे ओलावृष्टि से बाहर नहीं निकल गए। सभी चेक लिस्ट का पालन (ईसीएएम क्रियाएं) करने के बाद, चालक दल ने श्रीनगर एटीसी को पैन पैन घोषित किया और रडार वेक्टर के लिए अनुरोध किया। इसके बाद ऑटो थ्रस्ट के सामान्य रूप से संचालन के साथ सुरक्षित लैंडिंग की गई। विमान में सवार किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई। उड़ान के बाद जायजा लेने पता चला कि विमान के नोज रेडोम (अगले हिस्से) को नुकसान पहुंचा है। डीजीसीए ने बताया है कि इस मामले की जांच नियामक की ओर से की जा रही है।

Directorate General of Civil Aviation shares details about Indigo A321 Neo aircraft
क्षतिग्रस्त हुआ विमान - फोटो : अमर उजाला
वायुसेना ने सुरक्षित लैंडिंग में मदद की
पाकिस्तान ने जब मदद करने से इनकार कर दिया तब भारतीय वायुसेना ने श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग में इंडिगो के विमान की मदद की। वायुसेना के सूत्रों ने बताया कि उत्तरी क्षेत्र नियंत्रण ने इंडिगो के चालक दल को पाकिस्तान के नोटम (NOTEM) के दायरे में रहते हुए विमान और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की सलाह दी थी। पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने देश के हवाई क्षेत्र को बंद करने के लिए नोटम (नोटिस टू एयरमैन) जारी हुआ था। सूत्रों ने बताया कि इंडिगो विमान को तत्काल मार्ग परिवर्तन के समन्वय में सहायता की गई। इसके लिए दिल्ली क्षेत्र से संपर्क किया गया और उड़ान के मौसम परिवर्तन अनुरोध के लिए लाहौर नियंत्रण कक्ष से संपर्क के लिए फ्रीक्वेंसी भी दी गई। सूत्रों ने बताया कि जब लाहौर ने विमान को अपने क्षेत्र का इस्तेमाल करने की मंजूरी देने से इन्कार कर दिया तो विमान को वैकल्पिक मार्ग से श्रीनगर की ओर मोड़ा गया। यहां से वायुसेना ने हालात को अपने नियंत्रण में ले लिया। वायुसेना ने पायलट को रियलटाइम वेक्टर और ग्राउंड स्पीड रीडआउट देकर विमान को श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग तक सहायता प्रदान की।

श्रीनगर एटीसी को आपातकालीन घोषित किया
सभी जांच सूची क्रियाएं (ईसीएएम क्रियाएं) करने के बाद चालक दल ने श्रीनगर एटीसी को ‘पैन पैन’ घोषित किया और रडार वेक्टर्स के लिए अनुरोध किया और ऑटो थ्रस्ट को सामान्य रूप से संचालित करते हुए सुरक्षित लैंडिंग की। सामान्यतः ‘पैन पैन’ का तात्पर्य आपातकालीन स्थिति से होता है। डीजीसीए ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed