{"_id":"59995a5a4f1c1b35688b470e","slug":"india-s-major-defence-deal-and-weapons-to-counter-china-and-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत के इन रक्षा समझौतों के बारे में जान ले चीन, फिर कभी नहीं होगी धमकी देने की हिम्मत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत के इन रक्षा समझौतों के बारे में जान ले चीन, फिर कभी नहीं होगी धमकी देने की हिम्मत
Sun, 20 Aug 2017 06:25 PM IST
amarujala.com- Presented By: मोहित
amarujala.com- Presented By: मोहित
Updated Sun, 20 Aug 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और चीन के बीच डोकलाम को लेकर बीते 2 महीने से भी ज्यादा समय से तनातनी चल रही है। चीन भारत को कई बार धमकी दे चुका है। वहीं सीमा पर चीन और भारत के सैनिकों के बीच पत्थरबाजी की घटना भी बीते दिनों सामने आ चुकी है। वहीं पाकिस्तान के साथ भी भारत के रिश्ते हमेशा से खराब ही रहे हैं।
लेकिन भारत ने अपनी रक्षा को बीते कुछ सालों में बेहद मजबूत कर लिया है। चाहे अमेरिका से गार्जियन ड्रोन सौदा हो या फिर इजरायल से बराक 8 एंटी शिप मिसाइल हो। भारत ने दुश्मनों को को सबक सिखाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
आइए जानते हैं भारत की ताकत के बारे में जिसने जल, थल और वायु सेना को मजबूती प्रदान की है।
2 of 6
1.अमेरिका से गार्जियन ड्रोन सौदा
अमेरिका भारत को 22 प्रिडेटर ड्रोन्स के निर्यात के लिए आवश्यक लाइसेंस जारी कर चुका है। बीते 26 जून को व्हाइट हाउस में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली द्विपक्षीय बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद ट्रंप ने भारत को यह ड्रोन बेचने की मंजूरी दी थी। अमेरिका ने अफगानिस्तान, तालिबान के अलावा कई देशों में आतंकवादियों को खत्म करने में इस तरह के ड्रोन का इस्तेमाल किया था।
भारत के इन रक्षा समझौतों के बारे में जान ले चीन, फिर कभी नहीं होगी धमकी देने की हिम्मत
3 of 6
2.बराक 8
यह लंबी दूरी वाली सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है। इसके लिए इजरायल से 630 मिलियन डॉलर की डील इस साल हुई है। बराक 8 को विमान, हेलीकाप्टर, एंटी शिप मिसाइल और यूएवी के साथ-साथ क्रूज मिसाइलों और लड़ाकू जेट विमानों से होने वाले किसी भी प्रकार के हवाई खतरे से बचाव के लिए डिजाइन किया गया है। इस डील से भारती नेवी की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के इन रक्षा समझौतों के बारे में जान ले चीन, फिर कभी नहीं होगी धमकी देने की हिम्मत
4 of 6
3.कामोव हेलिकॉप्टर
रक्षामंत्री अरूण जेटली के रूस दौरे के दौरान रूस से नए फाइटर एयरक्राफ्ट और 'कामोव हेलिकॉप्टर' पर बड़ा करार हुआ है। भारत और रूस के बीच एक अरब डालर (करीब 6433 करोड़ रुपये) के सौदे के तहत कामोव सैन्य हेलीकॉप्टर का निर्माण भारत में किया जाएगा।
विज्ञापन
भारत के इन रक्षा समझौतों के बारे में जान ले चीन, फिर कभी नहीं होगी धमकी देने की हिम्मत
5 of 6
4.एफ 16 लडाकू विमान
दुनिया के सबसे खतरनाक लड़ाकू विमानों में से एक एफ 16 अब का प्रोडक्शन अब भारत में होगा। टाटा समूह और अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने एफ-16 लड़ाकू विमान भारत में बनाने के लिए सोमवार को एक 'बड़े' समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस सौदे के तहत लॉकहीड टेक्सास के अपने फोर्ट वर्थ कारखाने को भारत स्थानांतरित करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।