{"_id":"595e61714f1c1b9a538b467c","slug":"pakistan-says-sale-of-weapons-to-india-would-undermine-strategic-balance","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को खतरनाक हथियार मिलने से बिगड़ेंगे हालात : पाकिस्तान","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
भारत को खतरनाक हथियार मिलने से बिगड़ेंगे हालात : पाकिस्तान
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
Updated Fri, 07 Jul 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
फ्यूचर वेपन
- फोटो : Livesciences
अमेरिका और इस्राइल से भारत की बढ़ती दोस्ती से चिंतित पाकिस्तान की बौखलाहट बढ़ती जा रही है। भारत द्वारा हाल में किए गए रक्षा समझौतों को आड़े हाथ लेते हुए उसने कहा है कि इससे दक्षिण एशिया का सामरिक संतुलन बिगड़ जाएगा। इसके मद्देनजर पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर यह मुद्दा उठाता रहेगा ताकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय दक्षिण एशिया क्षेत्र में अपनी नीतियों का निष्पक्षता से आकलन कर सके।
विज्ञापन
साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा कि उनका देश राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चौकन्ना है और उसकी किसी भी कीमत पर उसकी रक्षा की जाएगी। माना जा रहा है कि अमेरिका द्वारा भारत को गार्डियन ड्रोन की बिक्री से पाकिस्तान बौखला गया है।
विज्ञापन
जकारिया ने पाकिस्तान में हक्कानी नेटवर्क की मौजूदगी से इनकार किया। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में इस आतंकी नेटवर्क के कई कमांडरों के मारे जाने से स्पष्ट है कि यह संगठन वहां सक्रिय है न कि पाकिस्तान में। जकारिया ने आरोप लगाया कि भारतीय सैनिक कश्मीरियों पर रासायनिक हथियारों का प्रयोग कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय संगठनों की इसकी जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन