{"_id":"599916ed4f1c1bfa4a8b4724","slug":"suresh-raina-set-to-play-in-moin-ud-dowlah-gold-cup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस बड़े टूर्नामेंट में खेलकर टीम इंडिया में वापसी का प्रयास करेंगे रैना ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस बड़े टूर्नामेंट में खेलकर टीम इंडिया में वापसी का प्रयास करेंगे रैना
Sun, 20 Aug 2017 05:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 20 Aug 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुरेश रैना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम के बल्लेबाज सुरेश रैना को श्रीलंका के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही वन-डे सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, रैना ने फैसला किया है कि वो ऑल इंडिया कोरोमंडल किंग मोईन-उद दौलाह गोल्ड कप में खेलेंगे। रैना ने एयर इंडिया टीम के साथ करार किया है।
2 of 5
सुरेश रैना
- फोटो : ESPN
रैना के अलावा नमन ओझा और जयंत यादव ने भी स्पर्धा में हिस्सा लेने का फैसला किया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना कानपुर में अभ्यास कर रहे हैं और अपने फैंस को सोशल मीडिया पर ट्रेनिंग की छोटी क्लिप्स अपलोड करके अपडेट रख रहे हैं। एयर इंडिया के मैनेजर ने रैना के हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है।
3 of 5
सुरेश रैना
- फोटो : getty
एयर इंडिया के मैनेजर मनोज शर्मा ने द न्यू इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, 'रैना, ओझा और जयंत यादव का हिस्सा लेना तय है। देश के अलग-अलग हिस्सों से आई टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। हैदराबाद की दो टीमें हिस्सा ले रही हैं। अम्बाती रायुडु के नेतृत्व में एचसीए इलेवन और एक अन्य टीम प्रेसीडेंट इलेवन हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुरेश रैना
- फोटो : getty
रैना के साथ एयर इंडिया के लिए दो अन्य मशहूर क्रिकेटर भी खेलेंगे। ऑलराउंडर रजत भाटिया और मनविंदर बिसला भी रैना के साथ टीम में खेलते हुए नजर आएंगे। युवराज सिंह और हरभजन सिंह को एयर इंडिया की जर्सी पहने मैदान में खेलते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
सुरेश रैना
- फोटो : demo pic
मनोज ने कहा, 'अभी हरभजन और युवराज के हिस्सा लेने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ऐसा मौका बन सकता है कि आने वाले दिनों में दोनों एयर इंडिया की तरफ से खेलते हुए नजर आए।' इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट 22-31 अगस्त तक खेला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।