फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india news top news stories of june 28 live updates

दिनभर की प्रमुख खबरें, जिनका अपडेट मिलेगा आपको अमर उजाला डॉट कॉम पर

Thu, 28 Jun 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Jun 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
india news top news stories of june 28 live updates
News

पासपोर्ट में पते को लेकर कहां-कहां फंस सकता है पेंच

विज्ञापन

तन्वी सेठ के मसले में कहां-कहां पेंच फंसा है और अगर विदेश यात्रा के लिए आप पासपोर्ट बनवा रहे हैं या पहले से बने पासपोर्ट में अपने नाम का बदलाव रहे हैं तो जानें वो तमाम बातें जो इसके नियम कानून से जुड़ी हैं और आपके लिए जानना जरूरी है। शादी के बाद पासपोर्ट में नाम बदलने के लिए आपको अपने जीवनसाथी के दस्तावेज देने होते हैं। जानिए सारे जरूरी नियम

अपनी संपत्ति बेचने के लिए क्यों बेताब है विजय माल्या
प्रवर्तन निदेशालय जल्द ही विजय माल्या प्रकरण में अदालत से उसे भगोड़ा घोषित करने की मांग कर सकता है। इसके बाद निदेशालय को यह अधिकार मिल जाएगा कि वह माल्या की सभी जब्त संपत्तियों को बेचकर नुकसान की भरपाई कर ले। विजय माल्या इससे सहम गया है और आनन-फानन में उसने भारत सरकार से अपनी संपत्तियों को बेचकर बैंक को हुए नुकसान की भरपाई करने की दरख्वास्त की है। पढ़िए माल्या की बेताबी की पूरी दास्तां
विज्ञापन


कबीर के समाधि स्थल मगहर क्यों जा रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जून को सामाजिक कुरीतियों का विरोध करने वाले महान समाज सुधारक संत कबीरदास के समाधि स्थल मगहर जा रहे हैं। यहां वे संत कबीर नगर जिले में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। ऐतिहासिक दृष्टि से देखा जाए तो इस साल 15वीं सदी के इस महान संत की 620वीं वर्षगांठ और 500वीं पुण्यतिथि है। 2019 के लोकसभा चुनावों की आहट के बीच पीएम की यात्रा को इसी कड़ी में जोड़कर देखा जा रहा है। हर पल का अपडेट मिलेगा यहां
विज्ञापन
विज्ञापन


फीफा विश्व कप के अलावा बैडमिंटन और हॉकी का रोमांच भी होगा भरपूर
फीफा विश्व कप 2018 में गुरुवार को कुल 4 मुकाबले खेले जाएंगे। ग्रुप-एच के दो मुकाबले जापान बनाम पौलेंड और सेनेगल बनाम कोलंबिया भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे। इसके बाद रात 11:30 से ग्रुप-जी के दो मुकाबले पनामा बनाम ट्यूनीशिया और इंग्लैंड बनाम बेल्जियम खेले जाएंगे। बैडमिंटन में साइना नेहवाल, पीवी सिंधु और किंदबी श्रीकांत मलेशिया ओपन के अपने दूसरे दौर की बाधा पार करने के लिए जोर लगाएंगे। साइना का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे शुरू होने की संभावना है। इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम का चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला बेल्जियम से होगा जो भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। खबरें यहां पढ़िये- 


सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की लॉन्चिंग तारीख कन्फर्म
सैमसंग के नए फ्लैगशिप गैलेक्सी नोट 9 की लॉन्चिंग तारीख की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 9 अगस्त को न्यूयॉर्क में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च होगा। टेक्नोलॉजी की अधिक खबरों के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed