{"_id":"5b3385a84f1c1b13358b8fe5","slug":"pm-modi-visit-uttar-pradesh-tomorrow-will-address-rally-in-magahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी का कल यूपी दौरा, मगहर में जनसभा को करेंगे संबोधित","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी का कल यूपी दौरा, मगहर में जनसभा को करेंगे संबोधित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 27 Jun 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र माेदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संत कबीरदास की 500वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को उत्तरप्रदेश के मगहर में एक शोध संस्थान की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री इस दौरान संत कबीरदास की मजार पर चादर चढ़ायेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी कबीर अकादमी की आधारशिला रखेंगे, जहां इस महान संत की शिक्षा और उनके दर्शन को रेखांकित किया जायेगा। प्रधानमंत्री ने अपने ‘मन की बात’ संबोधन के दौरान रविवार को 15वीं शताब्दी के इस महान संत के योगदान और अंधविश्वास को दूर करने से जुड़े उनके कार्यो को याद किया था ।
उन्होंने कहा था कि संत कबीरदास ने अपनी अंतिम सांसे मगहर में ली थी, जबकि लोगों में यह आम धारणा है कि जिसकी भी मृत्यु वहां होती है, उसे स्वर्ग की प्राप्ति नहीं होती ।
विज्ञापन
भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने साल 2014 में गोरखनाथ पीठ से जिस प्रकार से संदेश दिया था, इस बार वे कबीरदास जी की निर्वाणस्थली से संदेश देंगे । उन्होंने बताया कि इस दौरान गुरुवार को होने वाली रैली में बड़ी संख्या में लोगों के मौजूद रहने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की आगवानी करेंगे। वहां से दोनों नेता हेलीकॉप्टर से मगहर जायेंगे।