सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की लॉन्चिंग तारीख कन्फर्म, कमाल के होंगे फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 28 Jun 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 9 To Be Launched on 9th August With 512GB Storage
Samsung Galaxy Note 9

    सैमसंग के नए फ्लैगशिप गैलेक्सी नोट 9 की लॉन्चिंग तारीख की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9, 9 अगस्त को न्यूयॉर्क में आयोजित अनपैक्ड नाम के एक इवेंट में लॉन्च होगा। इवेंट की जानकारी सैमसंग ने ट्वीट करके दी है। वहीं सैमसंग ने लाइव इवेंट के लिए एक लिंक भी रिलीज किया है।

    सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के फीचर्स

    वैसे तो इस फोन के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन अभी तक कई लीक्स रिपोर्ट सामने जरूर आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में 6.4 इंच की 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिस्प्ले होगी जिसका रिजॉल्यशून 2960 x1440 है।

    विज्ञापन

    कंपनी इस फोन में अपना इन हाउस सुपर एमोलेड डिस्प्ले देगी। साथ ही यूजर्स के पास यह विकल्प होगा कि वह डिस्प्ले का रिजॉल्ययूशन कम कर सके और बैटरी बचा सके।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 मिलेगा, वहीं कुछ बाजार में इस फोन को इनहाउस एक्सिनॉज 9810 प्रोसेसर के साथ उतारा जाएगा। फोन में 8 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज दी जा सकती है, हालांकि 512 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट कुछ ही बाजारों में उपलब्ध होगा।

    फोन में डुअल रियर कैमरा होगा और उसके ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। फोन में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो और 4000mAh की बैटरी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें