फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india making g20 to people forum involving private sector universities youth ruchira kamboj in un

UN: 'G20 की अध्यक्षता 140 करोड़ भारतीयों की ताकत दिखाती है', संयुक्त राष्ट्र में बोलीं भारत की प्रतिनिधि

Thu, 16 Mar 2023 01:34 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 16 Mar 2023 01:34 PM IST
सार

रुचिरा कंबोज ने कहा कि जी20 के आयोजनों में भारत निजी क्षेत्र, यूनिवर्सिटीज, सिविल सोसाइटी और युवाओं को शामिल कर वैश्विक मुद्दों पर एक नई सोच पैदा कर रहा है।

विज्ञापन
india making g20 to people forum involving private sector universities youth ruchira kamboj in un
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने गुरुवार को कहा कि भारत जी20 की अध्यक्षता कर रहा है और यह भारत के 140 करोड़ लोगों की ताकत को दिखाता है। रुचिरा कंबोज ने कहा कि हमने जी20 को लोगों का जी20 बना रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र में एक अनौपचारिक बैठक के दौरान भारत की स्थायी प्रतिनिधि ने ये बातें कही। 

विज्ञापन


'भारत ने बनाया लोगों का जी20'
उन्होंने कहा कि जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत द्वारा जी20 की अध्यक्षता करना 140 करोड़ भारतीयों की ताकत को दर्शाता है। हम जी20 को देश के लोगों तक लेकर गए हैं और हम इसे लोगों का जी20 बना रहे हैं। भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि हमने कई महत्वपूर्ण बैठकें की हैं, जिनमें विदेश मंत्रियों की बैठक, वित्त मंत्रियों की बैठक और केंद्रीय बैंकों के गवर्नर्स की बैठकें शामिल हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- United Nations:संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि ने कहा- सुरक्षा परिषद में विस्तार बेहद जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सशक्तिकरण पर सरकार का जोर
रुचिरा कंबोज ने कहा कि जी20 के आयोजनों में भारत निजी क्षेत्र, यूनिवर्सिटीज, सिविल सोसाइटी और युवाओं को शामिल कर वैश्विक मुद्दों पर एक नई सोच पैदा कर रहा है। कंबोज ने कहा कि हम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लैंगिक समानता की दिशा में काम कर रहे हैं और इसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, डिजिटल इंडिया, माई गवर्नमेंट जैसे कार्यक्रमों का अहम योगदान है। भारतीय राजदूत ने कहा कि उनकी सरकार ने कई ऐसे नागरिक केंद्रित डिजिटल पहल की है, जिनका फोकस  महिलाओं को आर्थिक, तकनीकी और रोजगार के स्तर पर सक्षम बनाना है। 

एक दिसंबर से जी20 की अध्यक्षता कर रहा भारत
बता दें कि एक दिसंबर से दुनिया के शक्तिशाली समूह जी20 की अध्यक्षता कर रहा है। भारत के दुनिया में बढ़ते महत्व को दर्शाने के लिए जी20  का वैश्विक मंच महत्वपूर्ण है और भारत की भी कोशिश है कि इस मंच का भरपूर इस्तेमाल किया जाए। जी20 में दुनिया के वो देश शामिल हैं, जिनकी कुल जीडीपी, दुनिया की कुल जीडीपी की 85 फीसदी है। जी20 के सदस्य देशों में अर्जेंटीना, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपीय यूनियन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्किए, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed