फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INDIA Block rahul priyanka gandhi kharge created ruckus outside Parliament over SIR protested tearing list

SIR Row: मतदाता सूची को लेकर INDIA ब्लॉक का संसद के बाहर हंगामा, लिस्ट फाड़कर किया विरोध; जानें किसने क्या कहा

Fri, 25 Jul 2025 12:41 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Fri, 25 Jul 2025 12:41 PM IST
सार

बिहार में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण को लेकर विपक्षी इंडिया गठबंधन ने संसद में जोरदार प्रदर्शन किया। राहुल, प्रियंका, खरगे समेत कई नेताओं ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया और सूची को फाड़कर विरोध जताया। विपक्ष ने पारदर्शिता की मांग करते हुए सरकार पर गरीबों के मताधिकार छीनने का आरोप लगाया।

 

विज्ञापन
INDIA Block rahul priyanka gandhi kharge created ruckus outside Parliament over SIR protested tearing list
एसआईआर को लेकर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार में चल रही मतदाता सूची के पुनरीक्षण प्रक्रिया यानी एसआईआर को लेकर विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन ने संसद परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, डिंपल यादव समेत कई सांसदों ने प्रतीकात्मक रूप से वोटर सूची की कॉपी फाड़कर उसे कूड़ेदान में फेंका और सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। नेताओं का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया चुनाव से ठीक पहले चलाकर जनता के मतदान अधिकार को छीनने की कोशिश है।
विज्ञापन


राहुल और प्रियंका का हमला
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद परिसर में एसआईआर सूची फाड़कर विरोध जताया। उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा और सपा सांसद डिंपल यादव भी थीं। प्रियंका गांधी ने कहा कि यह लोकतंत्र है। सभी राजनीतिक दलों को वोटर लिस्ट की जानकारी होनी चाहिए। जब हमने यह सूची मांगी, तो क्यों नहीं दी गई? आखिर क्या छुपाया जा रहा है?
विज्ञापन


एसआईआर संविधान के खिलाफ- खरगे
राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सरकार की मंशा गरीबों को वोटिंग से बाहर रखने की है, जिससे केवल अमीर वोट करें। यह पूरी प्रक्रिया संविधान के खिलाफ है। हम इसी एसआईआर के विरोध में लड़ रहे हैं। खरगे ने भी एसआईआर की सूची को फाड़कर विरोध दर्ज कराया और इसे कूड़ेदान में फेंका।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोकतंत्र की हत्या है- प्रमोद तिवारी
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया लोकतंत्र की हत्या है। हम हर लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करते रहेंगे। सरकार जनता के संवैधानिक अधिकारों पर हमला कर रही है।

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार का संसद में पहला बयान, कहा- यह पाकिस्तानी आतंकी हमले का जवाब था

डिंपल यादव ने उठाया पारदर्शिता का मुद्दा
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि पूरा विपक्ष एकजुट है क्योंकि चुनाव आयोग सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। अगर यह प्रक्रिया जरूरी थी तो पहले क्यों नहीं की गई? चुनाव से पहले अचानक क्यों की जा रही है? इससे लगभग 50 लाख वोटर प्रभावित होंगे और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं है।


ये भी पढ़ें- मस्कट से मुंबई की उड़ान में जन्मा बच्चा, एअर इंडिया एक्सप्रेस नवजात के लिए बना जीवन रेखा

शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी का बयान
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की भाषा से स्पष्ट है कि इस प्रक्रिया में दुर्भावना है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि जिन दस्तावेजों को लाना मुश्किल है, उनकी मांग अनुचित है। चुनाव आयोग को वैकल्पिक दस्तावेजों को सूची में शामिल करना चाहिए।

भाजपा विधायक का पलटवार
वहीं, भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। वे सिर्फ हंगामा करना जानते हैं। राज्य की जनता सब देख रही है। उन्होंने राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया और कहा कि अगर उनके पास पारिवारिक संपत्ति न होती तो वे इस पद पर नहीं होते। वह एक भ्रमित नेता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed