फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   in Rajasthan Making video on Tik tok was costly, case reached the police station

टिकटॉक वीडियो बनाना पड़ा भारी, लड़की के भाई ने नंगा कर घुमाया, वीडिया भी कर दिया वायरल

Mon, 10 Feb 2020 04:34 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 10 Feb 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
in Rajasthan Making video on Tik tok was costly, case reached the police station
सांकेतिक तस्वीर

राजस्थान के जयपुर स्थित जवाहर नगर मोहल्ले में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने दिल झकझोर कर रख दिया। एक युवक ने किशोरी के साथ टिकटॉक पर वीडियो बनाया। इसके बाद वीडियो वायरल हुआ तो किशोरी के भाई ने देखा। गुस्से में किशोरी के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी युवक को निर्वस्त्र कर बेल्ट से जमकर पीटा और निर्वस्त्र मोहल्ले में घुमाया। इतना ही नहीं किशोरी के भाई ने इसका भी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन


घटना के वक्त टिकटॉक बनाने वाला आरोपी मार खाता रहा और माफी मांगता रहा, लेकिन किशोरी का भाई उसे यही कहकर बेल्ट से पीटता रहा कि 'बहुत शौक है तेरे को वीडियो बनाने का, आज तुझे फेमस करता हूं।' अगले दिन टिकटॉक वीडियो बनाने वाले युवक ने खुद के निर्वस्त्र पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा तो परिजनों समेत थाने पहुंचा।
विज्ञापन


पीड़ित युवक ने किशोरी के भाई समेत तीन नामजद व अन्य के खिलाफ आईटी एक्ट एवं मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। वहीं किशोरी के भाई की ओर से भी पीड़ित युवक के खिलाफ एससी-एसटी व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है। वीडियो बनाने वाला युवक टीला नंबर पांच और किशोरी टीला नंबर तीन के निवासी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों लोगों की पहचान जवाहर नगर स्थित एक होटल में काम के दौरान हुई थी। शुक्रवार को युवक ने किशोरी के साथ टिकटॉक पर वीडियो बनाया था। शानिवार को पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मारपीट कर पिटाई करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मोबाइल से वीडियो बनाने वाला आरोपी अभी भी फरार है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed