फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Illegal casino busted in Delhi's Sainik Farms

सैनिक फार्म में चल रहा था कैसीनो, तीन महिलाओं समेत 36 लोग गिरफ्तार

Mon, 24 Oct 2016 04:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Oct 2016 04:55 AM IST
विज्ञापन
Illegal casino busted in Delhi's Sainik Farms
- फोटो : Getty images

सैनिक फार्म में चल रहे एक कैसीनो का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने यहां से 36 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने यहां से एक करोड़ 36 लाख के टोकन, शराब की बोतलें और 11 गाड़ियां जब्त की हैं। 

विज्ञापन


पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि कुछ समय से मकान मालिक यहां पार्टनरशिप में यह धंधा चला रहा था। पुलिस मकान मालिक व उसके सहयोगी की तलाश कर रही है। नेबसराय थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ईश्वर सिंह ने बताया कि इस गिरोह के बारे में कुछ दिन पहले जानकारी मिली थी। नेबसराय व मालवीय नगर थाना पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर शनिवार देर रात सैनिक फार्म के जे ब्लॉक स्थित एक मकान में छापा मारा। यहां 36 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने 550 गज में फैले इस बंगले से कैसीनो का सेटअप भी बरामद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान मकान मालिक हरेंद्र कौशिक और उसका पार्टनर कुणाल चंद्रा फरार हो गया।  पुलिस ने जुआ खेलने और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही कोर्ट से आरोपियों की प्रॉपर्टी सील करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed