फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   demand of folk singers and folk artists increasing During the mp election

मध्यप्रदेश चुनाव: हर जगह नहीं चलता सोशल मीडिया का जादू, यहां लोकगीतों का बोलबाला

Fri, 09 Nov 2018 02:46 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Nov 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
demand of folk singers and folk artists increasing During the mp election
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दौर मोबाइल और सोशल मीडिया के जरिए अपने वोटर तक पहुंचने का है। लेकिन जहां मोबाइल की ही पहुंच न हो, वहां क्या? ऐसे इलाकों में आज भी परंपरागत तरीकों का इस्तेमाल करके न सिर्फ वोटरों तक पहुंचा जाता है बल्कि उन्हें जागरुक करने का काम भी किया जाता है। मध्यप्रदेश के धार में प्रचार-प्रसार का काम लोकगीतों के जरिए हो रहा है। इन इलाको मे आज भी मतदाताओं को अपनी तरफ खींचने के लिए परंपरागत लोकगीतों को रास्ता बनाया जाता है। आदिवासी मूल के कार्यकर्ता ऐसे गीतों के माध्यम से अपनी बातों को वहां की जनता के बीच रखते हैं।
विज्ञापन


दरअसल, जिले के कई विधानसभा क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क दुरुस्त नही है। आदिवासियो की माली हालत भी मोबाइल खरीदने की इजाजत नहीं देती। यानी फेसबुक और व्हॉट्सएप जैसे माध्यम भी प्रचार से आउट हैं। ऐसी स्थिति में परंपरागत रूप से आदिवासी कार्यकर्ता चुनावी प्रचार प्रसार में लोकगीतों का सहारा ही लेते हैं।
विज्ञापन


लोकगीत बनाने वाले कलाकारों से लेकर उनको गाने वाले गायकों की मांग भी चुनाव के समय बढ़ जाती  है। भाजपा हो या कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक पार्टियां ऐसे  लोगो से पंरपरागत लोकगीत तैयार करवाते हैं। ये लोकगीत तय करते हैं कि उम्मीदवारों की बात वोटर तक पहुंचे और वोटर मतदाता केंद्र तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed