फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Bulletin 15 May 2020 All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus

Covid 19 Bulletin: प्रवासी मजदूरों को पैदल चलने से रोके राज्य सरकार, मास्क बनाने के लिए नियमों में ढील, जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें

Fri, 15 May 2020 11:39 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 15 May 2020 11:39 PM IST
सार

देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 81,970 हो गई है, जिनमें 51,401 सक्रिय हैं, 27,920 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2649 लोगों की मौत हो चुकी है। सड़क पर पैदल चल रहे प्रवासी मजदूरों को लेकर गृह मंत्रालया ने निर्देश जारी किए हैं। वित्त मंत्री ने आज आर्थिक पैकेज की तीसरी किस्त जारी की। जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Covid 19 Bulletin 15 May 2020 All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस के कारण देश में 5.8 लाख मरीजों की सर्जरियां रद्द हो सकती हैं

विज्ञापन
एक अंतरराष्ट्रीय संघ की तरफ से किए गए अध्ययन के मुताबिक, भारत में 580,000 से अधिक नियोजित सर्जरी कोरोना वायरस महामारी के कारण या तो रद्द हो सकती हैं या स्थगित हो सकती हैं। कोरोना वायरस के कारण अस्पताल की सेवाओं में 12 सप्ताह की पीक अवधि के कारण दुनिया भर में लगभग 28.4 मिलियन सर्जरी को 2020 में रद्द या स्थगित कर दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

आर्थिक पैकेज की तीसरी किस्त, आज वित्त मंत्री ने की ये 10 बड़ी घोषणाएं  

वित्त मंत्रालय ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर आर्थिक पैकेज की तीसरी किस्त जारी की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का फोकस मुख्य रूप से पशुपालन और मत्स्य पालन से जुड़े वर्ग पर रहा। इन वर्गों के लिए उन्होंने कई राहतों का एलान किया। उन्होंने कहा कि आज की घोषणाएं कृषि और इससे जुड़ी गतिविधियों को लेकर हैं। भारत की जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

सड़कों पर पैदल चल रहे प्रवासी मजदूरों के भोजन और घर पहुंचाने की जिम्मेदारी राज्यों की

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में लगे लॉकडाउन के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में प्रवासी कामगार सड़कों और रेल की पटरियों पर पैदल ही चलते हुए अपने घर लौट रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे देखते हुए निर्देश जारी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना को लेकर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तंज, नीति आयोग के पुराने दावों की दिलाई याद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए केंद्र की तैयारियों पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि नीति आयोग में जीनियस ने भविष्यवाणी की थी कि देशभर में लॉकडाउन के बाद 16 मई से कोरोना वायरस के कोई भी नए मामले नहीं आएंगे। पढ़ें पूरी खबर

दौड़ने लगी मोदी की अपील, स्वदेशी कंपनियों को एन-95 मास्क बनाने के लिए मिली नियमों में ढील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने संबोधन में कहा था कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अब लोकल प्रोडक्ट्स (भारत में बने उत्पाद) का उपयोग करना होगा। उन्होंने सभी लोगों से अपील की थी कि खादी की तरह वे दूसरे उत्पादों में भी स्वदेशी को तव्वजो दें। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed