कोरोना को लेकर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तंज, नीति आयोग के पुराने दावों की दिलाई याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए केंद्र की तैयारियों पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि नीति आयोग में जीनियस ने भविष्यवाणी की थी कि देशभर में लॉकडाउन के बाद 16 मई से कोरोना वायरस के कोई भी नए मामले नहीं आएंगे।
उन्होंने व्यंग करते हुए कहा कि नीति आयोग के प्रतिभावान लोगों ने इसे फिर से किया है। राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा, "मैं आपको उनके ग्राफ की याद दिलाना चाहूंगा जहां भविष्यवाणी की गई थी कि सरकार की तरफ से लगाए राष्ट्रीय लॉकडाउन रणनीति के बाद कोरोना वायरस के कोई नए मामले नहीं आएंगे, 16 मई।" राहुल गांधी ने उस समय सरकार की तरफ से पेश किए गए एक ग्राफ पर भी पोस्ट किया था।
मोदी सरकार का आर्थिक पैकेज केवल 13 जीरो साबित हुआ: कांग्रेस
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से पेश किए गए आर्थिक पैकेज की आलोचना करते हुए कांग्रेस ने कहा है कि यह केवल 13 जीरो (शून्य) साबित हुआ है।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने वीडियो लिंक के जरिए पत्रकारों से कहा कि मोदी सरकार के एजेंडे में किसान और मजदूर कहीं नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह जुमला घोषणा पैकेज है। मोदी सरकार का 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज केवल 13 जीरो साबित हुआ है।’’
सरकार का 20 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज किसी के पल्ले नहीं पड़ रहा है- भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार के 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज पर तंज कसते हुए कहा कि यह किसी के पल्ले नहीं पड़ रहा है। शुक्रवार को सीएम बघेल ने कहा कि पिछले तीन दिनों से वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और अनुराग जी का धारावाहिक चल रहा है, दोनों ही हिन्दी और अंग्रेजी में रोज एक-एक वर्ग के बारे में समझा रहे हैं लेकिन किसी को कुछ पल्ले नहीं पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब ये धारावाहिक पूरा खत्म हो जाएगा तभी कोई प्रतिक्रिया देना ठीक होगा।