फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Politics No idea what Rahul Gandhi has in mind, Karnataka minister speaks out on leadership change

Congress Politics: ‘राहुल के मन में क्या, इसका अंदाजा नहीं', नेतृत्व बदलने की अटकलों पर बोले कर्नाटक के मंत्री

Tue, 26 May 2026 11:15 AM IST
Asmita Tripathi आईएएनएस, नई दिल्ली/ बंगलूरू
आईएएनएस, नई दिल्ली/ बंगलूरू Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 26 May 2026 11:15 AM IST
सार

आज कांग्रेस हाईकमान के साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की बैठक होने वाली है। इसी बीच कर्नाटक के मंत्री ने राज्य में नेतृत्व बदलने की अटकलों पर कहा है कि राहुल गांधी के मन में क्या चल रहा है, इसका अंदाजा नहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
Congress Politics No idea what Rahul Gandhi has in mind, Karnataka minister speaks out on leadership change
कर्नाटक के बड़े और मध्यम उद्योग मंत्री एमबी पाटिल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नई दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के हाईकमान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया उपमुख्यमंत्री और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के बीच होने वाली बैठक होने वाली है। सबकी निगाहें इस पर ही टिकी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की बुलाए जाने के बाद दोनों नेता सोमवार देर रात दिल्ली पहुंचे। कर्नाटक में संभावित नेतृत्व परिवर्तन की अफवाहों के बीच उनके संबंधित खेमे घटनाक्रम पर उत्सुकता से नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन

 

बैठक पर कर्नाटक के उद्योग मंत्री ने क्या कहा?
दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कर्नाटक के बड़े और मध्यम उद्योग मंत्री एमबी पाटिल, जो सिद्धारमैया के करीबी सहयोगी हैं। उन्होंने बैठक के परिणाम या नेतृत्व परिवर्तन की संभावना पर अटकलें लगाने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मन में क्या चल रहा है, इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। पाटिल ने कहा कि बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है, जिनमें आगामी राज्यसभा चुनाव, विधान परिषद चुनाव, मंत्रिमंडल में फेरबदल की मांग, पार्टी संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने आगे कहा कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ राजनीतिक संघर्ष की तैयारी करना शामिल है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-   भाजपा में नई सियासी एंट्री: अनिल बलूनी बोले- मशहूर शख्स को दिलाई जाएगी सदस्यता, बंगाल से ओडिशा तक हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन


'उच्च कमान पर निर्भर करता'

पाटिल ने कहा कि महंगाई और देश में चल रहे संकट के मद्देनजर राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के महासचिवों ने सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को चर्चा के लिए आमंत्रित किया है। बैठक समाप्त होने के बाद हमें विस्तृत जानकारी मिलेगी। मंत्रिमंडल में फेरबदल और नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दों पर पाटिल ने कहा कि ऐसे निर्णय पूरी तरह से पार्टी के उच्च कमान पर निर्भर करते हैं। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी में हाई कमांड सर्वोपरि है और उसका निर्णय अंतिम होता है। नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा, हम उसका पालन करेंगे।'


यह भी पढ़ें-  संस्कृति मंत्रालय की पहल: परिवार सहित पीएम संग्रहालय देखना अब आदमी की पहुंच में होगा, 30 फीसदी तक दाम घटेंगे
 

'राष्ट्रीय नेतृत्व से मिलना कोई असामान्य बात नहीं'
सिद्धारमैया के अपने करीबी सहयोगियों के साथ दिल्ली जाने के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए पाटिल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से मिलना कोई असामान्य बात नहीं थी। जब पाटिल से पूछा गया कि क्या शिवकुमार उच्च कमान के साथ बैठक के दौरान सिद्धारमैया के साथ होंगे, तो उन्होंने कहा कि उन्हें विवरण की जानकारी नहीं है। सिद्धारमैया की किचन कैबिनेट का हिस्सा माने जाने के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए पाटिल ने इस सुझाव को खारिज कर दिया और कहा कि सभी मंत्री समान हैं और उनमें कोई भेद नहीं है। उन्होंने दोहराया, "मैं राहुल गांधी के मन में क्या चल रहा है, इस बारे में कुछ नहीं कह सकता।"

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed