Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India's 2047 aspirations must extend beyond economic growth says shashi Tharoor

विकसित भारत: 2047 के विजन पर सांसद शशि थरूर ने रखी राय, बताया आर्थिक तरक्की के साथ क्या है जरूरी

Sun, 29 Nov 2026 03:07 AM IST
अमन मौर्या पीटीआई, जमशेदपुर
पीटीआई, जमशेदपुर Published by: अमन मौर्या Updated Sun, 29 Nov 2026 03:07 AM IST
सार

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि 2047 के भारत का लक्ष्य आर्थिक विकास के साथ नैतिक मूल्यों, समावेशी अवसरों और सामाजिक जिम्मेदारी पर भी आधारित होना चाहिए। उन्होंने एआई के जिम्मेदार इस्तेमाल पर जोर दिया। साथ ही परिसीमन को लेकर एससी-एसटी की आरक्षित सीटों की संख्या पर भी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
India's 2047 aspirations must extend beyond economic growth says shashi Tharoor
शशि थरूर, सांसद, कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शनिवार को कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनने की आकांक्षा केवल आर्थिक विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसमें उन मूल्यों को भी शामिल किया जाना चाहिए, जिनके जरिए संपत्ति अर्जित और साझा की जाती है। तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर एक्सएलआरआई-स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की ओर से आयोजित बिजनेस एथिक्स पर 34वें जेआरडी टाटा व्याख्यान में शामिल होने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम की थीम 'इंडिया@2047' थी।
विज्ञापन


जेआरडी टाटा के दर्शन का उल्लेख करते हुए थरूर ने कहा कि भौतिक सफलता का वास्तविक महत्व तभी है, जब उसे निष्पक्ष और ईमानदार तरीकों से हासिल किया जाए और उसका लाभ देश तथा उसके लोगों के हित में हो।
विज्ञापन


व्यावसायिक नैतिकता और आर्थिक समृद्धि के संबंध पर क्या बोले थरूर?
व्यावसायिक नैतिकता और आर्थिक समृद्धि के बीच संबंधों को रेखांकित करते हुए थरूर ने कहा कि नैतिक आचरण केवल कानूनों का पालन करने और कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत परोपकारी कार्यों तक सीमित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वास, निष्पक्षता और जवाबदेही टिकाऊ कारोबार की बुनियाद हैं। नैतिक जिम्मेदारी इस बात से शुरू होती है कि मुनाफा कैसे कमाया जाता है, कर्मचारियों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है और हितधारकों का कितना सम्मान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थरूर ने भारत की विकास यात्रा के लिए समावेशी विकास और अवसरों के लोकतंत्रीकरण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण, रोजगार और उद्यमिता तक पहुंच का विस्तार करना जरूरी है। खासकर महिलाओं और उन समुदायों के लिए अवसर बढ़ाने होंगे, जिन्हें अब तक सीमित मौके मिले हैं। इससे भारत की जनसांख्यिकीय क्षमता का पूरा लाभ उठाया जा सकेगा।

एआई के जिम्मेदार इस्तेमाल और तकनीकी बदलाव पर क्या कहा?
तकनीकी बदलावों का जिक्र करते हुए थरूर ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को जिम्मेदारी के साथ अपनाने, कार्यबल को नए कौशलों का प्रशिक्षण देने, स्वदेशी नवाचार और डिजिटल क्षमताओं को बढ़ावा देने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि आर्थिक और तकनीकी प्रगति को सामाजिक रूप से समावेशी और पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ बनाए रखना भी जरूरी है।

परिसीमन से एससी-एसटी सीटों की संख्या बढ़ने पर क्या बोले थरूर?
संसद के विशेष सत्र में सोमवार से पेश किए जाने वाले परिसीमन विधेयक और इसके अनुसूचित जाति (एससी) तथा अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सीटों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर पत्रकारों से बातचीत के दौरान थरूर ने कहा कि महिला आरक्षण के साथ स्वाभाविक रूप से इन वर्गों के लिए आरक्षित सीटों की संख्या भी बढ़ेगी।


उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण पहले ही पारित हो चुका है, जबकि एससी और एसटी के लिए आरक्षण संविधान में शुरुआत से ही शामिल है। थरूर ने कहा, 'इसलिए यदि आंकड़ों में बदलाव होता है, तो उनकी संख्या भी स्वाभाविक रूप से बदलेगी। इसमें कुछ भी नया नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed