{"_id":"6a15302cbbc09809ae06fc84","slug":"anil-baluni-eminent-person-bjp-membership-updates-debashish-samantaray-bjd-odisha-bengal-tmc-mamata-hindi-news-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में नई सियासी एंट्री: BJP सदस्य बने ओडिशा के पूर्व BJD सांसद देबाशीष सामंतराय, बंगाल में हलचल क्यों?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा में नई सियासी एंट्री: BJP सदस्य बने ओडिशा के पूर्व BJD सांसद देबाशीष सामंतराय, बंगाल में हलचल क्यों?
Tue, 26 May 2026 11:09 AM IST
Devesh Tripathi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: Devesh Tripathi
Updated Tue, 26 May 2026 11:09 AM IST
सार
भाजपा में नई सियासी हस्ती के आगमन की खबरों से पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा तक हलचल है। भाजपा प्रवक्ता और सांसद अनिल बलूनी के बयान के बाद आज देबाशीष सामंतराय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। जानिए बीजद छोड़ने के बाद नई पारी को लेकर देबाशीष ने क्या कहा?
विज्ञापन
देबाशीष सामंतराय बने भाजपा सदस्य
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- @भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के पूर्व राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बीजू जनता दल (बीजद) छोड़कर भाजपा के साथ नई राजनीतिक पारी शुरू करने का फैसला लेने वाले देबाशीष पर बीजद ने स्वार्थ के कारण पार्टी छोड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य नेताओं से मुलाकात
बीजद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के बाद देबाशीष सामंतराय ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। उनके कार्यक्रमों और व्यक्तित्व से प्रेरित होकर मैं आज भाजपा में शामिल हो रहा हूं। ओडिशा में भाजपा के लिए मुझे बहुत काम करना है; मैं पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करूंगा।' पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद देबाशीष ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य नेताओं से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
देबाशीष के आने से और मजबूत होगी भाजपा
देबाशीष के भाजपा में शामिल होने पर ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा, 'पार्टी और मजबूत होगी क्योंकि वह एक अनुभवी नेता हैं और तीन बार विधायक रह चुके हैं, लंबे समय से राजनीति में हैं, उनका पूरा परिवार राजनीति में रहा है, इसलिए उनके पार्टी में शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिली है।
विज्ञापन
अनिल बलूनी ने किया था एलान
इससे पहले मंगलवार को भाजपा प्रवक्ता सह उत्तराखंड से निर्वाचित लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि 11 बजे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में एक प्रख्यात हस्ती को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। उनके इस एक्स पोस्ट के बाद भाजपा में नई सियासी हस्ती के आगमन को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई थी।
ये भी पढ़ें: Congress Politics: ‘राहुल के मन में क्या, इसका अंदाजा नहीं', नेतृत्व बदलने की अटकलों पर बोले कर्नाटक के मंत्री
बंगाल से ओडिशा तक किन नेताओं के नाम की चर्चा?
दरअसल, भाजपा प्रवक्ता और सांसद अनिल बलूनी ने कहा है कि आज पार्टी मुख्यालय में एक मशहूर शख्स को सदस्यता दिलाई जाएगी। उन्होंने नाम का खुलासा नहीं किया है। ओडिशा में देबाशीष सामंतराय के रूख और बंगाल में सीएम ममता बनर्जी की करीबी रहीं काकोली घोष को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया था।
बीजेडी सांसद सामंतराय के इस्तीफे ने दिया था अटकलों को बल
दरअसल बीजेडी के वरिष्ठ नेता देबाशीष सामंतराय ने सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के साथ-साथ राज्यसभा से भी अपना पद छोड़ दिया था। समंतराय ने आरोप लगाया था कि पार्टी में उन्हें लगातार नीचा दिखाया जा रहा था और उनकी अनदेखी की जा रही थी। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नवीन पटनायक के करीबी होने के बावजूद उन्हें पार्टी प्रमुख से मिलने तक नहीं दिया जा रहा था।
ये भी पढ़ें: West Bengal: फलता हिंसा मामले में जहांगीर खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, आज कलकत्ता हाईकोर्ट में होगी सुनवाई
पार्टी पर लगाए थे गंभीर आरोप
दो बार विधायक रह चुके समंतराय पहले भी नवंबर 2025 में बीजेडी वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके थे। उस समय भी उन्होंने पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेडी अब पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की विचारधारा से दूर हो चुकी है। समंतराय ने सवाल उठाया कि बीजू पटनायक की विरासत को ऐसे लोगों के हाथों में क्यों सौंपा जा रहा है, जिनका उस विरासत से कोई सीधा संबंध नहीं है।
क्या काकोली घोष भी देंगी टीएमसी को झटका?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद टीएमसी ने काकोली घोष दस्तीदार को लोकसभा में मुख्य सचेतक पद से हटा दिया था। उनकी जगह कल्याण बनर्जी को पार्टी का मुख्य सचेतक बनाया गया था। सियासी गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि काकोली घोष इस फैसले के बाद पार्टी से नाराज चल रही थीं। बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी मानी जाने वाली सांसद काकोली घोष ने कुछ समय पहले ही बारासात जिला अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया था।
कल्याण बनर्जी की पोस्ट ने अटकलों को दिया जोर
लोकसभा में पार्टी के नए चीफ व्हिप कल्याण बनर्जी के एक पोस्ट में लिखा था, 'आपकी आगे की यात्रा सुगम और आरामदायक हो। आपको और आपके परिवार को आने वाले शानदार भविष्य के लिए शुभकामनाएं। शायद अब आखिरकार आपके आस-पास के सभी दाग और विवाद धुल जाएंगे और साफ तौर पर मिट जाएंगे। शुभकामनाएं, यह नया अध्याय वहां सफल हो जहां पिछले सभी स्पष्टीकरण विफल रहे।'