{"_id":"6b0b644603923b175209403c","slug":"bacteria-found-at-bisleri-plant-in-west-bengal-company-requests-investigation-into-conflicting-claims-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: बिसलेरी के प्लांट से मिला बैक्टीरिया, कंपनी ने किया जांच का अनुरोध; पूरे बैच की बिक्री पर लगी थी रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: बिसलेरी के प्लांट से मिला बैक्टीरिया, कंपनी ने किया जांच का अनुरोध; पूरे बैच की बिक्री पर लगी थी रोक
Sun, 29 Nov 2026 05:01 AM IST
अमन मौर्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमन मौर्या
Updated Sun, 29 Nov 2026 05:01 AM IST
सार
एफएसएसएआई की जांच में पश्चिम बंगाल स्थित बिसलेरी के संयंत्र से लिया गया पानी का नमूना फेल होने पर कंपनी के खिलाफ मुकदमे की मंजूरी दी गई है। हालांकि, कंपनी ने स्वतंत्र जांच में नमूने को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप बताते हुए प्रयोगशाला रिपोर्टों में अंतर की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
बिसलेरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
बोतलबंद पेयजल बनाने वाली कंपनी बिसलेरी के पश्चिम बंगाल स्थित संयंत्र से लिया गया पानी का नमूना एफएसएसएआई की जांच में फेल पाया गया है। इस कारण कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी गई है। वहीं, कंपनी ने शनिवार को कहा कि दो मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं की स्वतंत्र जांच में पश्चिम बंगाल से लिए गए उसके पानी के नमूने गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाए गए हैं।
कंपनी ने खाद्य नियामक से प्रयोगशाला निष्कर्षों में अंतर के कारणों की जांच करने की अपील की। सूत्रों ने शुक्रवार को बताया था कि जलपाईगुड़ी जिले के तेलीपाड़ा स्थित कंपनी की विनिर्माण इकाई से लिए गए एक नमूने में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पाया गया था। कोलीफॉर्म बैक्टीरिया सूक्ष्मजीवों का एक बड़ा समूह है। शोधित या बोतलबंद पानी में इसकी मौजूदगी यह दर्शाती है कि पानी के शुद्धीकरण में कहीं चूक हुई है।
सूत्रों ने कहा कि प्राथमिक और नामित, दोनों प्रयोगशालाओं ने नमूने में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की मौजूदगी की सूचना दी थी। इसके बाद नियामक ने 12 अगस्त, 2026 को उस विशिष्ट बैच (पीबी201) की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। एफएसएसएआई के ताजा आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए बिसलेरी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उसने नियामक के निर्देश पर अपने बोतलबंद पेयजल के उक्त बैच को पहले ही बाजार से वापस मंगा लिया था जिस पर 12 अगस्त, 2026 को प्रतिबंध लगाया गया था।