फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Culture Ministry Initiative PM Museum Visit with family will be within common man reach 30 pc prices drop plan

संस्कृति मंत्रालय की पहल: परिवार सहित पीएम संग्रहालय देखना अब आदमी की पहुंच में होगा, 30 फीसदी तक दाम घटेंगे

Tue, 26 May 2026 10:29 AM IST
Jyoti Bhaskar सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली।
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Tue, 26 May 2026 10:29 AM IST
सार

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने गर्मियों की छुटिटयों से पहले बच्चों और आम लोगों को दिया तोहफा, जून में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी दर्शकों के देश व जीवन से जुड़ें सवालों के जवाब देंगे

विज्ञापन
Culture Ministry Initiative PM Museum Visit with family will be within common man reach 30 pc prices drop plan
प्रधानमंत्री संग्रहालय (फाइल) - फोटो : pmsangrahalaya.gov.in

विस्तार

दिल्ली के बहुचर्चित प्रधानमंत्री संग्रहालय (पीएम संग्रहालय)अब आम लोगों को परिवार सहित देखना पहुंच में उपलब्ध होगा। आम आदमी की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने पीएम संग्रहालय के टिकट में दामों में 30 फीसदी तक घटाने यानी कम करने का फैसला लिया है। खास बात यह है कि जून में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी देश और जीवन से जुड़े दर्शकों के सवालों के जवाब देंगे।

विज्ञापन


नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय व पुस्तकालय (पीएमएमएल) के निदेशक अनिल लोहानी ने बताया, बच्चों और आम लोगों को प्रधानमंत्री संग्रहालय (पीएम संग्रहालय) से जोड़ने के लिए टिकट के रेट में 30 फीसदी तक दाम कम करने की तैयारी है। इससे, परिवार के साथ आने वाले लोग आसानी से पूरे संग्रहालय को देख सकेंगे। हालांकि, पीएम संग्रहालय की एंट्री टिकट में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। इसका टिकट पांच से 11 साल के भारतीय बच्चे से आम दिनों में 40 रुपये तो वीकएंड पर 50 रुपये और 12 साल से ऊपर प्रति व्यक्ति वीकडेज में 50 रुपये तो वीकएंड में 100 रुपये है। नई संशोधित टिकट के दाम एक जून से लागू होंगे। यह सुविधा पांच श्रेणियों के टिकटों पर लागू होगी। इसमें वीकएंड (शनिवार व रविवार) और वीकडेज (सोमवार से शुक्रवार) में टिकट के दाम कम किए जाएंगे।
विज्ञापन

इन सेवाओं में टिकट के दाम प्रति व्यक्ति कम होंगे:

  • सेल्फी विद पीएम- 50 रुपये
  • वॉक विद पीएम- 50 रुपये 
  • सुरक्षा- 50 रुपये 
  • हेलीकॉप्टर राइड-100 रुपये 
  • एआई होलोबॉक्स अनुभव- 20 रुपये 
  • लेटर फ्रॉर्म पीएम- 50 रुपये 
  • आडियो गाइड-50 रुपये 
  • ईयरफोन- 50 रुपये 
  • लाइट एंड साउंड शो - वीकडेज में 50 रुपये और वीकएंड पर 100 रुपये की टिकट हैं।
भारत-पाकिस्तान के विभाजन के पक्ष में नहीं थे महात्मा गांधी
एआई होलोबॉक्स अनुभव गैलरी में दर्शकों को महानायकों से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) से बात करने का मौका मिलेगा। एआई के माध्यम से दर्शक किसी भी तरह के इनके जीवन से जुड़े प्रश्न पूछ सकते हैं अभी तक यहां सरदार वल्लभाई पटेल और पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के 3 डी अवतारों को प्रदर्शित किया गया था। इसमें महात्मा गांधी को जोड़ दिया गया है। महात्मा गांधी बताते हैं कि मैं भारत-पाकिस्तान के विभाजन के पक्ष में बिल्कुल नहीं था। लेकिन, मेरी अहमति के बाद भी फैसला ले लिया गया। मेरी मृत्यु 30 जनवरी को हुई, लेकिन किसने की, इस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी गैलरी 30 जून तक शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed