Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why Did Mamata Banerjee Suddenly Reach Delhi Opposed Delimitation Bill, Recalled Assault Incident in Lok Sabha

अचानक क्यों दिल्ली पहुंचीं ममता?: परिसीमन बिल का किया विरोध, याद दिलाई लोकसभा में खुद के साथ मारपीट की घटना

Sat, 28 Nov 2026 11:03 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sat, 28 Nov 2026 11:03 PM IST
सार

ममता बनर्जी ने परिसीमन विधेयक को खराब बताते हुए महिला आरक्षण पर अपनी पुरानी लड़ाई याद दिलाई। उन्होंने लोकसभा में अपने साथ हुई मारपीट का जिक्र किया, जहां समाजवादी पार्टी के सांसद दरोगा प्रसाद सरोज से उनकी हाथापाई हुई थी। ममता ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पहले ही पारित हो चुका है। आखिर परिसीमन के विरोध में उन्होंने 25 साल पुरानी घटना क्यों याद दिलाई? आइए, विस्तार से मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
Why Did Mamata Banerjee Suddenly Reach Delhi Opposed Delimitation Bill, Recalled Assault Incident in Lok Sabha
लोकसभा में किस सांसद से भिड़ गई थीं ममता बनर्जी? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

परिसीमन विधेयक को लेकर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रस्तावित विधेयक को खराब बताते हुए कहा कि कोई भी यह नहीं बता सकता कि 2051 तक कौन जीवित रहेगा। ममता ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर अपनी पुरानी लड़ाई का जिक्र किया और लोकसभा में अपने साथ हुई मारपीट की घटना याद दिलाई। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पहले ही पारित हो चुका है। माना जा रहा है कि परिसीमन बिल को लेकर कल फिर इंडिया ब्लॉक की बैठक हो सकती है। 

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने परिसीमन विधेयक को खराब क्यों बताया?
ममता बनर्जी ने कहा कि परिसीमन विधेयक अच्छा नहीं है। उन्होंने 2051 तक की अवधि का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि कोई कैसे कह सकता है कि उस समय तक लोग जीवित भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति के लिए सबसे ज्यादा लड़ाई उनकी पार्टी ने लड़ी है। ममता ने यह भी कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पहले ही पारित हो चुका है। ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया कि अब इस मुद्दे को किस तरह पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन


ममता ने लोकसभा में मारपीट की कौन-सी घटना याद दिलाई?
ममता ने अपने सांसद रहने के दौरान लोकसभा में हुई एक घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय उनके साथ सदन के भीतर मारपीट हुई थी और उन्होंने उस घटना का वीडियो फुटेज निकालकर देखने की बात कही। यह घटना उस समय हुई थी, जब महिला आरक्षण विधेयक को लेकर लोकसभा में हंगामा हुआ था। सदन में समाजवादी पार्टी के सांसद दरोगा प्रसाद सरोज और ममता बनर्जी के बीच हाथापाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा में उस दिन क्या हुआ था?
घटना के दौरान लोकसभा अध्यक्ष गंटी मोहन चंद्र बालयोगी सदन में प्रवेश कर रहे थे। महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने की संभावना के बीच अलग-अलग दलों की महिला सांसद सदन के बीचोंबीच एक तरफ जुटी थीं, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मोर्चा के सदस्य दूसरी तरफ मौजूद थे। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद दरोगा प्रसाद सरोज अध्यक्ष के आसन की ओर बढ़ने लगे। उन्हें रोकने के लिए ममता बनर्जी ने उनका कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच हाथापाई हुई और सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।


ममता और सपा सांसद ने एक-दूसरे पर क्या आरोप लगाए थे?
घटना के बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर हमला शुरू करने का आरोप लगाया था। ममता बनर्जी ने कहा था कि सरोज ने उन्हें लात मारी, जबकि सरोज ने आरोप लगाया था कि ममता ने उनका कॉलर पकड़कर मुक्का मारा। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत कर ममता के खिलाफ कार्रवाई और उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की थी। मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में सपा प्रतिनिधिमंडल ने भी अध्यक्ष से मुलाकात की थी। ममता ने कहा था कि उनका इरादा हमला करने का नहीं था, बल्कि वह सरोज को अध्यक्ष के आसन की ओर जाने से रोकना चाहती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed