फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Compromising children's education in Odisha: 1678 errors found in textbooks; govt suspends four officials.

ओडिशा में बच्चों की शिक्षा से खिलवाड़: किताबों में 1678 गलतियां मिली, सरकार ने चार अफसरों को किया निलंबित

Sat, 27 Jun 2026 06:41 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: Pavan Updated Sat, 27 Jun 2026 06:41 AM IST
सार

ओडिशा में पहली से आठवीं तक की पुस्तकों में 1,678 गलतियां मिलीं। कहीं आइजैक न्यूटन को पायलट बना दिया गया तो कहीं हम्पी मंदिर को कोणार्क का सूर्य मंदिर बता दिया गया। मामला सामने आने के बाद सरकार की खूब किरकिरी हुई। आखिरकार मुख्यमंत्री ने चार वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित किया है।

विज्ञापन
Compromising children's education in Odisha: 1678 errors found in textbooks; govt suspends four officials.
ओडिशा में बच्चों की शिक्षा से खिलवाड़ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ओडिशा की नई स्कूली किताबों ने बच्चों को पढ़ाने से पहले ही भ्रमित करना शुरू कर दिया। राज्य में बच्चों की शिक्षा से खिलवाड़ का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पहली कक्षा से लेकर आठवीं तक की नई किताबों में 1,678 गलतियां हैं। इनमें आइजैक न्यूटन को पायलट बताया गया है तो हम्पी मंदिर को कोणार्क के सूर्य मंदिर के रूप में प्रदर्शित किया गया है। यही नहीं दूसरे राज्यों की मशहूर और ऐतिहासिक इमारतों को ओडिशा का बताया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Weather: उत्तर-पश्चिम में चढ़ेगा पारा, पश्चिमी विक्षोभ और मानसून के असर से बदलेगा मौसम; इन राज्यों में अलर्ट
विज्ञापन


सीएम माझी ने चार अफसरों को किया निलंबित
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद बाद पूरी प्रक्रिया से जुड़े रहे चार वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। सीएम ने यह कार्रवाई जांच कमेटी रिपोर्ट के आधार पर की। निलंबित अधिकारियों में स्कूल और जन शिक्षा विभाग में विशेष सचिव मनोज पाढ़ी के अलावा सहायक निदेशक स्तर के तीन अधिकारी प्रलिप्ता मिश्रा, दिलीप कुमार साहू और भारती टुडू शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- दवा उद्योग को राहत: आयात-रिसर्च लाइसेंसिंग से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव, एक दिन में चार बड़े फैसले

सरकार को झेलनी पड़ी आलोचना
स्कूली किताबों में 1,600 से अधिक गलत जानकारी होने की वजह से सरकार को काफी आलोचना झेलनी पड़ी। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही इन गलतियों ने शिक्षकों, अभिभावकों और आम लोगों में चिंता पैदा कर दी थी। ये किताबें शिक्षक शिक्षा निदेशालय और एससीईआरटी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत पाठ्यक्रम में बदलाव के हिस्से के तौर पर तैयार की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed