{"_id":"604126888ebc3e590f3ce4ae","slug":"cm-shivraj-singh-chauhan-took-first-dose-of-covid-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड-19 टीके का लगवाया पहला डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड-19 टीके का लगवाया पहला डोज
Thu, 04 Mar 2021 11:57 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : Twitter
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को एक सरकारी अस्पताल में कोविड-19 टीके के पहले डोज का इंजेक्शन लगवाया।
विज्ञापन
प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के अधिकारी ने बताया कि चौहान को सरकार द्वारा संचालित हमीदिया अस्पताल में कोविशील्ड के पहले डोज का इंजेक्शन लगाया गया।
उन्होंने बताया कि टीकाकरण के दिशानिर्देशों के तहत टीका लगने के बाद चौहान आधे घंटे के निर्धारित समय तक अस्पताल में ही रहे। चौहान के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी थीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के पिछले साल 25 जुलाई को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उन्होंने भोपाल के निजी अस्पताल में कुछ दिन भर्ती रहकर अपना उपचार कराया था।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश में बुधवार तक कुल 9,29,353 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
