फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Celebrities from politics, business and other fields attended reception of Shivraj's two sons in Delhi

Shivraj Chouhan: दिल्ली में शिवराज के दोनों बेटों का रिसेप्शन, नव दंपतियों आशीर्वाद देने पहुंचे पीएम मोदी

Tue, 18 Mar 2025 08:43 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो,नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो,नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 18 Mar 2025 08:43 PM IST
सार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों कुणाल और कार्तिकेय की रिसेप्शन पार्टी में पीएम मोदी भी पहुंचे हैं। उन्होंने यहां नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। पीएम मोदी के अलावा राजनीति, बिजनेस और अन्य क्षेत्रों से भी तमाम हस्तियों ने समारोह में शिरकत की है। 

विज्ञापन
Celebrities from politics, business and other fields attended reception of Shivraj's two sons in Delhi
शिवराज सिंह चौहान के बेटों के रिेसेप्शन पार्टी में शामिल हुए पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार शाम राजधानी दिल्ली में अपने दोनों बेटे कार्तिकेय सिंह और कुणाल सिंह का रिसेप्शन दिया। चौहान ने यह तीसरी रिसेप्शन पार्टी दी है। इससे पहले वे दोनो बेटो का अलग अलग रिसेप्शन राजधानी भोपाल में दे चुके है। इस रिसेप्शन में पीएम मोदी, स्वामी रामदेव, कंगना रनौत, स्वामी अवधेशानंद गिरी के अलावा कई अन्य हस्तियां भी पहुंची।

विज्ञापन

 

Celebrities from politics, business and other fields attended reception of Shivraj's two sons in Delhi
शिवराज सिंह चौहान के बेटों के रिेसेप्शन पार्टी में शामिल हुई हस्तियां। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की शादी की रस्में भोपाल के होटल ताज में निभाईं। फिर भोपाल के ही नीलबड़ इलाके के वाना ग्रीन होटल में शादी का रिसेप्शन आयोजित किया गया था। इसमें देश-प्रदेश की तमाम शख्सियतें, राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं थी। इसके बाद बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह का विवाह जोधपुर में संपन्न हुआ। बड़े बेटे का रिसेप्शन राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में ही किया गया। इस समारोह में वीवीआइपी समेत 10 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Celebrities from politics, business and other fields attended reception of Shivraj's two sons in Delhi
शिवराज सिंह चौहान के बेटों के रिेसेप्शन पार्टी में शामिल हुई हस्तियां। - फोटो : अमर उजाला
शिवराज के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान का रिश्ता बिजनेसमैन अनुपम बंसल की बेटी अमानत बंसल से तय हुआ है। राजस्थान के रहने वाले अमानत बंसल के पिता अनुपम बंसल फेमस शूज कंपनी लिबर्टी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। जबकि मां रुचिता बंसल कन्फेडरेशन ऑफ वूमेन एंटरप्रेन्योर ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की फाउंडर हैं। अमानत ने हाल ही में लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में एमएससी की पढ़ाई पूरी की है। जबकि कार्तिकेय चौहान पिता शिवराज सिंह चौहान की तरह ही राजनीति में सक्रिय हैं। बताया जाता है कि शिवराज सिंह के राजनीतिक उत्तराधिकारी भी हैं। वह अपने पिता के लिए 2013 से चुनाव प्रचार करते आ रहे हैं। कार्तिकेय विदिशा संसदीय सीट और बुधनी विधानसभा सीट पर हमेशा सक्रिय रहकर पार्टी का प्रचार करते है।

 
विज्ञापन

Celebrities from politics, business and other fields attended reception of Shivraj's two sons in Delhi
शिवराज सिंह चौहान के बेटों के रिेसेप्शन पार्टी में शामिल हुई हस्तियां। - फोटो : अमर उजाला
इसे भी पढ़ें- Parliament: 'कल से मैं वानप्रस्थ आश्रम में जा रहा'; प्रियंका ने शिवराज चौहान से किए सवाल तो मिला ये जवाब

जबकि शिवराज के छोटे बेटे कुणाल चौहान राजनीति से दूर रहते हैं। वे विदिशा में मेसर्स सुंदर फूड्स एंड डेयरी का कामकाज देखते हैं। इसके अलावा खेती-बाड़ी भी संभालते है। कुणाल सार्वजनिक तौर पर भी कम ही नजर आते हैं। कुणाल का विवाह भोपाल के रहने वाले प्रसिद्ध डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि जैन से हुआ है। उनके पिता का नाम संदीप जैन है। कुणाल और रिद्धि ने एक साथ पढ़ाई है। रिद्धि जैन का परिवार भोपाल में ही रहता है। उनके परिवार की गिनती राजधानी के सबसे संस्कारित और सम्मानित परिवारों में से होती है। रिद्धि के परिजनों के अनुसार, कुणाल सिंह, रिद्धि की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे। रिद्धि जैन हाई प्रोफाइल फैमिली की मेंबर हैं। इसके बाद भी वह सादगी से रहना पसंद करती हैं। रिद्धि की सादगी से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान बहुत प्रभावित हुए। यही वजह है कि उनके छोटे बेटे कुणाल सिंह ने जब अपने परिजनों को रिद्धि के बारे में बताया तो वह तुरंत सहमत हो गए।
 

Celebrities from politics, business and other fields attended reception of Shivraj's two sons in Delhi
शिवराज सिंह चौहान के बेटों के रिेसेप्शन पार्टी में शामिल हुई हस्तियां। - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान 4 बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 'मामा' के नाम से मशहूर 65 वर्षीय शिवराज चौहान मोदी सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री हैं। शिवराज सिंह 2005 से 2018 तक और फिर 2020 से 2023 तक मध्यप्रदेश के सबसे लंबे वक्त तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड बनाया था। इसके अलावा, वे 5 बार संसद सदस्य रहने के साथ-साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संसदीय बोर्ड और बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। इस बार के विधानसभा चुनावों में पार्टी ने उनके नेतृत्व में जीत दर्ज की। हालांकि, इस बार उनकी जगह मोहन यादव को पार्टी ने मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed