Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut Big Allegation 150 Crore Offered to MPs for Cross-Voting, Reconsider Stand on Delimitation Bill

'क्रॉस वोटिंग के लिए 150 करोड़ का ऑफर': परिसीमन बिल पर राउत का भाजपा पर आरोप; पवार और मोदी-शाह पर क्या कहा?

Sun, 29 Nov 2026 02:12 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 29 Nov 2026 02:12 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Raut Big Allegation 150 Crore Offered to MPs for Cross-Voting, Reconsider Stand on Delimitation Bill
संजय राउत, शिवसेना यूबीटी सांसद - फोटो : PTI

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं से अपने रुख पर दोबारा विचार करने की अपील की है। उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से कहा कि वे देशहित को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे पर अपने फैसले पर पुनर्विचार करें।

विज्ञापन

राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब इन नेताओं ने शरद पवार की पार्टी को तोड़ा और उनके परिवार में फूट डाली, तब क्या यह देशहित में था? उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन विधेयक लोकतंत्र को बांधने और उसे अपने नियंत्रण में रखने के उद्देश्य से लाया गया है। राउत ने कहा कि उनकी पार्टी शरद पवार और एमके स्टालिन से अपील करेगी कि वे राष्ट्रीय हित में अपने रुख पर फिर से विचार करें।

विज्ञापन


सांसदों की खरीद-फरोख्त का भी लगाया आरोप
संजय राउत ने अपने बयान में सांसदों की खरीद-फरोख्त का आरोप भी लगाया। उन्होंने दावा किया कि एक-एक सांसद को खरीदने और क्रॉस वोटिंग कराने के लिए 150-150 करोड़ रुपये की बोली लगाई गई है। राउत ने कहा कि सांसदों की कीमत 150 करोड़ रुपये तक लगाई जा रही है। हालांकि, उन्होंने अपने इस आरोप के समर्थन में कोई अतिरिक्त विवरण या सबूत साझा नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed