फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Can't a step mother be entitled to family pension?' Supreme Court asks question to Air Force

Supreme Court: 'मां बहुत व्यापक शब्द, बच्चे की परवरिश केवल जैविक मां ही नहीं करती'; शीर्ष अदालत की अहम टिप्पणी

Sat, 26 Apr 2025 07:56 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 26 Apr 2025 07:56 AM IST
सार

शीर्ष न्यायालय ने कहा कि वह इस बात की जांच करेगा कि क्या सौतेली मां को भारतीय वायुसेना के नियमों के तहत पारिवारिक पेंशन के लिए विचार किया जा सकता है। पीठ ने भारतीय वायुसेना के उस फैसले पर सवाल उठाया जिसमें उसने एक महिला को पारिवारिक पेंशन देने से इन्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन
Can't a step mother be entitled to family pension?' Supreme Court asks question to Air Force
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मां एक बहुत व्यापक शब्द है। वायुसेना कर्मी की सौतेली मां को पारिवारिक पेंशन देने से इन्कार करने पर वायुसेना से सवाल किया। शीर्ष न्यायालय ने कहा कि वह इस बात की जांच करेगा कि क्या सौतेली मां को भारतीय वायुसेना के नियमों के तहत पारिवारिक पेंशन के लिए विचार किया जा सकता है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने भारतीय वायुसेना के उस फैसले पर सवाल उठाया जिसमें उसने एक महिला को पारिवारिक पेंशन देने से इन्कार कर दिया, जिसने छह साल की उम्र से अपने सौतेले बेटे का पालन-पोषण किया था। पीठ ने कहा कि ये नियम सांविधानिक आदेश नहीं हैं।
विज्ञापन


मामले में सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा, मां एक बहुत ही व्यापक शब्द है। आजकल दुनिया में बहुत सी चीजें हो रही हैं, ऐसे में अकेले जैविक मां ही बच्चे का पालन-पोषण नहीं करती है। जस्टिस सूर्यकांत ने वायुसेना के वकील से कहा, उदाहरण के लिए, मान लीजिए एक बच्चा पैदा होता और उसकी जैविक मां का निधन हो जाता है और पिता दूसरी शादी कर लेता है। सौतेली मां, जब बच्चे को स्तनपान की जरूरत होती है, तब से उसका पालन-पोषण करती है और फिर वह सेना, वायु सेना और नौसेना का अधिकारी बन जाता है। अगर उसने वास्तव में उस बच्चे की देखभाल की है, तो क्या वह उसकी मां नहीं है?
विज्ञापन


कौन पात्र है,नियमों के तहत स्थापित मानदंड : वकील
वकील ने वायुसेना के फैसले को उचित ठहराने की कोशिश करते हुए कहा कि ऐसे कई फैसले हैं जो सौतेली मां को पारिवारिक पेंशन से वंचित करते हैं। इस न्यायालय ने भी सौतेली मां शब्द की व्याख्या करने वाले कई निर्णय दिए हैं। नियमों के तहत एक स्थापित मानदंड है कि कौन पारिवारिक पेंशन के लिए पात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- वर्ल्ड बैंक रिपोर्ट: भारत ने गरीबी हटाने में रचा इतिहास, ग्रामीण क्षेत्रों में 18.4% से घटकर 2.8% हुई

नियम सांविधानिक नहीं आपने बनाए : पीठ
जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, नियमों को आपने तय किया है। सांविधानिक रूप से नियम अनिवार्य नहीं है। हम नियमों के पीछे के तर्क पर सवाल उठा रहे हैं। आप कैसे और किस आधार पर तकनीकी रूप से सौतेली मां को विशेष पेंशन या पारिवारिक पेंशन से वंचित कर सकते हैं।


वकीलों को तैयारी से आने को कहा
याचिकाकर्ता और वायुसेना दोनों ही पक्षों के वकीलों की तरफ से उचित जवाब नहीं मिलने पर पीठ ने कहा कि ऐसा लगता है कि दोनों वकीलों ने तैयारी नहीं की है। पीठ ने दोनों पक्षों के वकीलों से इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के फैसलों का अध्ययन करके आने को कहा। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के दो निर्णय हैं, जिनमें से एक सिविल सेवा नियमों से संबंधित है, जिसमें सौतेली मां और पेंशन के मुद्दे पर विचार किया गया है। आप इन निर्णयों को पढ़ें और अगली सुनवाई की तारीख पर पूरी तैयारी के साथ आएं। साथ ही मामले की सुनवाई 7 अगस्त के लिए तय कर दी।

ये भी पढ़ें:- Indus Treaty: अपनी ही सरकार का मखौल उड़ा रहे पाकिस्तानी, सिंधु जल निलंबन के फैसले पर बोले- पानी आता ही कब है

क्या है मामला?
शीर्ष अदालत जयश्री की याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिन्होंने अपने सौतेले बेटे हर्ष का पालन-पोषण उसकी जैविक मां के निधन के बाद किया था। उन्होंने सशस्त्र बल न्यायाधिकरण (एएफटी) के 10 दिसंबर, 2021 के फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उनके बेटे, जो वायु सेना में था, की मृत्यु के बाद पारिवारिक पेंशन देने से इन्कार कर दिया गया था। शीर्ष अदालत ने पिछले साल 19 जुलाई को मामले में सुनवाई करने के लिए सहमति जताते हुए केंद्र और वायुसेना को नोटिस जारी किया था। एएफटी ने वायुसेना के फैसले को बरकरार रखा था जिसने इस आधार पर सौतेली मां को विशेष पारिवारिक पेंशन देने से इन्कार कर दिया था कि यह केवल जैविक मां को ही दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed