{"_id":"680c3ef4ad45544fcd023dc0","slug":"pakistanis-are-making-fun-of-their-own-government-on-the-decision-of-indus-water-suspension-news-in-hindi-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indus Treaty: अपनी ही सरकार का मखौल उड़ा रहे पाकिस्तानी, सिंधु जल निलंबन के फैसले पर बोले- पानी आता ही कब है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indus Treaty: अपनी ही सरकार का मखौल उड़ा रहे पाकिस्तानी, सिंधु जल निलंबन के फैसले पर बोले- पानी आता ही कब है
Sat, 26 Apr 2025 07:33 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शुभम कुमार
Updated Sat, 26 Apr 2025 07:33 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से उठाए गए सख्त कदमों को लेकर पाकिस्तान में एक तरफ बेचैनी का माहौल दिख रहा है। स्थिति ये हो गई है कि पाकिस्तानी ही अपनी सरकार का मखौल उड़ाने से नहीं चूक रहे।
विज्ञापन
सिंधु जल संधि
- फोटो : संवाद
विस्तार
पहलगाम हमले के बाद भारत की तरफ से उठाए गए सख्त कदमों को लेकर पाकिस्तान में एक तरफ बेचैनी का माहौल दिख रहा है तो दूसरी तरफ खुद पाकिस्तानी ही अपनी सरकार का मखौल उड़ाने से नहीं चूक रहे। सोशल मीडिया मंचों ऐसे पोस्ट, मीम्स और वीडियो से अटे पड़े हैं जो बताते हैं कि पाकिस्तान की बदहाली से जनता कितनी परेशान है।
सबसे ज्यादा टिप्पणियां सिंधु जल संधि निलंबित करने और भारत की ओर संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर जा रही हैं। मसलन, एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, भारत पानी रोक लेगा...लेकिन ये तो वैसे भी नहीं आता है। वहीं, एक वीडियो में एक लड़का नदी में छलांग लगाता दिख रहा और साथ में कैप्शन दिया गया है-भारत पानी रोके, इससे पहले नहा तो लूं। फैजान नामक एक यूजर से चेहरे पर साबुन लगाए एक व्यक्ति की तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा-इंडिया पानी दो, आंख में साबुन चला गया है।
ये भी पढ़ें:- US: ट्रंप प्रशासन के खिलाफ 19 राज्यों का मुकदमा, स्कूलों में समानता के कार्यक्रम बंद करने के आदेश को दी चुनौती
विज्ञापन
हालात खराब, सोच-समझकर पंगा लेना चाहिए था
कुछ यूजर्स आतंकियों को शह देने पाकिस्तान की नीति पर भी कटाक्ष करते नजर आए। एक व्यक्ति ने लिखा, हालत पहले से ही खराब है, काफी सोच-समझकर पंगा लेना चाहिए था। अब तो हिसाब होकर रहेगा। एक जगह एक फिल्म पोस्टर में हीरो-हीरोइन के डॉयलाग को कुछ इस तरह दर्शाया गया है-मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगी (भारत) और मैं बर्बाद होना चाहता हूं (पाकिस्तान)।
कागजी जहाजों के सहारे लड़ेंगे जंग
ऐसी ही तमाम मजेदार पोस्ट के बीच पाकिस्तान की सैन्य क्षमता का मजाक बनाने वाले पोस्ट को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें एक व्यक्ति को दुपहिया वाहन पर बैठे दिखाया गया है, जिसे गत्ते के टुकड़ों से हवाई जहाज का आकार दिया गया है। इसमें लिखा गया है-हम इसके सहारे भारत का मुकाबला करेंगे।
ये भी पढ़ें:- Pahalgam: 'भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव हमेशा रहा है'; ट्रंप बोले- दोनों नेताओं से परिचित, सुलझा लेंगे मुद्दे
हमारी सरकार पहले ही मार रही
इसी तरह की एक अन्य पोस्ट में लिखा है-मार दोगे? हमारी सरकार वैसे ही मार रही है। एक पोस्ट में लिखा गया है-लाहौर ले लोगे? ले लो, आधे घंटे बाद खुद ही वापस कर जाओगे। एक पोस्ट में एक युवक को सड़क किनारे खड़े फाइटर जेट नुमा तिपहिया गाड़ी में चढ़ते दिखाया जा रहा है, इसमें लिखा है...लड़ाई को जाता सैनिक।