फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World Bank Report: India has created history in eradicating poverty News In Hindi

वर्ल्ड बैंक रिपोर्ट: भारत ने गरीबी हटाने में रचा इतिहास, ग्रामीण क्षेत्रों में 18.4% से घटकर 2.8% हुई

Sat, 26 Apr 2025 07:46 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 26 Apr 2025 07:46 AM IST
सार

वर्ल्ड बैंक की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 2011 से 2022-23 के बीच 17.1 करोड़ लोगों को अत्यधिक गरीबी (2.15 डॉलर प्रतिदिन से कम खर्च करने वालों) से बाहर निकाला है। इस दौरान देश की अत्यधिक गरीबी दर 16.2% से घटकर मात्र 2.3% रह गई।

विज्ञापन
World Bank Report: India has created history in eradicating poverty News In Hindi
वर्ल्ड बैंक - फोटो : एएनआई

विस्तार

वर्ल्ड बैंक ने भारत की गरीबी उन्मूलन और रोजगार क्षेत्र में प्रगति की जमकर सराहना की है। वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने 17 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है, जो वैश्विक स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही, भारत में रोजगार की वृद्धि दर अब देश की कार्यशील उम्र की जनसंख्या से भी तेज हो गई है, जो किसी भी विकासशील देश के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
विज्ञापन


वर्ल्ड बैंक की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 2011 से 2022-23 के बीच 17.1 करोड़ लोगों को अत्यधिक गरीबी (2.15 डॉलर प्रतिदिन से कम खर्च करने वालों) से बाहर निकाला है। इस दौरान देश की अत्यधिक गरीबी दर 16.2% से घटकर मात्र 2.3% रह गई। इससे भारत न केवल लोअर-मिडल इनकम कैटेगरी में आया, बल्कि वैश्विक गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभरा। ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी 18.4% से घटकर 2.8% और शहरी क्षेत्रों में 10.7% से घटकर 1.1% हो गई, जिससे ग्रामीण-शहरी अंतर केवल 1.7% रह गया है। 3.65 डॉलर प्रतिदिन के मापदंड पर, गरीबी दर 61.8% से गिरकर 28.1% हुई और 37.8 करोड़ लोग इससे बाहर निकले।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- LBSNAA: नए लोक सेवकों को लबासना की हिदायत, कहा-अधिकारियों से ईमानदारी विनम्रता और नैतिकता की अपेक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी समेत पांच राज्यों में तेजी से घटी गरीबी
सबसे ज्यादा गरीबी पांच सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में घटी है। वर्ष 2011-12 में देश के 65 प्रतिशत अत्यंत गरीब इन्हीं राज्यों मे थे। वर्ष 2022-23 तक अत्यंत गरीबी में होने वाली समग्र गिरावट में इनका योगदान दो-तिहाई रहा।

ये भी पढ़ें:- Indus Treaty: अपनी ही सरकार का मखौल उड़ा रहे पाकिस्तानी, सिंधु जल निलंबन के फैसले पर बोले- पानी आता ही कब है

शहरी बेरोजगारी घटकर 6.6% पर पहुंची
2021-22 से रोजगार वृद्धि की दर कार्यशील उम्र की आबादी से अधिक रही है। शहरी बेरोजगारी घटकर 7.8 फीसद से 6.6% (वित्तवर्ष 24-25 की पहली तिमाही) पर आ गई, जो 2017-18 के बाद सबसे कम है। महिलाओं की भागीदारी और स्वरोजगार में भी इजाफा देखा गया है। हालांकि, युवा बेरोजगारी दर अभी भी 13.3% बनी हुई है और उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं में यह 29% तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed