फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: students reached Patna from Ukraine, seems happy

बिहारः यूक्रेन से पटना लौटे छात्र, चेहरे पर दिखी खुशी; सरकार का जताया आभार

Sun, 27 Feb 2022 03:01 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क/अमर उजाला/पटना
न्यूज डेस्क/अमर उजाला/पटना Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 27 Feb 2022 03:01 PM IST
सार

रविवार सुबह बिहार के छात्र पटना पहुंच गए। छात्रों को रिसीव करने के लिए उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन और जल संसाधन मंत्री संजय झा भी पहुंचे थे। वापस लौटे छात्रों ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन
Bihar: students reached Patna from Ukraine, seems happy
तारकिशोर प्रसाद - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है और ऐसे में अपने नागरिकों को यूक्रेन से वापस लाने में भारत जुट गया है। रविवार सुबह बिहार के छात्र पटना पहुंच गए। छात्रों के चेहरे पर वतन और घर वापसी की खुशी देखी जा सकती है। छात्रों को रिसीव करने के लिए उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन और जल संसाधन मंत्री संजय झा भी पहुंचे थे। वापस लौटे छात्रों ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन


एक छात्र ने बताया कि यूक्रेन की स्थिति भयावय है। हर तरफ बमबारी हो रही है। बॉर्डर पर अभी भी लोग फंसे हुए हैं। वापस आकर बहुत ही अच्छा लग रहा है। ज्योतिराव सिंधिया हमें रिसीव करने आए थे। उन्होंने हमारी बहुत मदद की है। यूक्रेन में कहीं बमबारी हो रही है तो कहीं मिसाइल गिर रही है, वहां की स्थिति समझना मुश्किल है। हमें खाने को लेकर भी परेशानी झेलनी पड़ी। हमें रोमेनिया एयरपोर्ट से वापस लाया गया है। इस सबके लिए भारत और यूक्रेन की सरकार की का शुक्रिया।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सरकार के पास फिलहाल यूक्रेन में रह रहे 273 छात्रों की सूची है। संख्या और भी बढ़ सकती है। बिहार सरकार अपने खर्चे पर सभी बच्चों को वापस लेकर आएगी। बिहार फाउंडेशन (मुंबई) और बिहार भवन (दिल्ली) की टीमें छात्रों को वापस वाले के लिए काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के उद्योग मंत्री शहनावाज हुसैन ने कहा कि बिहार और केंद्र सरकार बाकी बच्चों को भी देश में वापस लाने की कोशिश कर रही है। हम सभी छात्रों को बताना चाहते हैं कि दोनों सरकारें उनके लिए चिंतित हैं। प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद पूरी स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं।

जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों को घर वापस लाने के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय कर रही है। अब तक यूक्रेन से 469 भारतीयों को वापस लाया गया है। इनमें से 250 रविवार को सुबह दिल्ली और 219 शनिवार शाम को मुंबई पहुंचे।


बात दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात कर वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए गहरी चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने भारतीय को वापस लाने के लिए यूक्रेनी अधिकारियों से सुविधा की मांग की थी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को आंतरिक और प्रशासन के उपमंत्री पावेल स्जेफर्नकर ने कहा कि यूक्रेन में गंभीर होती स्थिति को देखकर लोग पोलैंड की और पलायन कर रहे हैं। पोलैंड में अब तक 100,000 लोग यूक्रेन से प्रवेश कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed