फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big and important news of the day, get updates on amar ujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 03 Oct 2019 06:18 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 03 Oct 2019 06:18 AM IST
विज्ञापन
Big and important news of the day, get updates on amar ujala

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी। 

विज्ञापन


तीन-चार अक्तूबर को होगा भारत आर्थिक शिखर सम्मेलन, शेख हसीना भी होंगी शामिल 
विश्व आर्थिक मंच के भारत आर्थिक शिखर सम्मेलन में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी शिकरत करेंगी। तीन-चार अक्तूबर को नई दिल्ली में होने जा रहे इस सम्मेलन में भारत सहित 40 देशों के 800 से ज्यादा नीति निर्माता, कंपनी जगत की शीर्ष हस्तियां और विशेषज्ञ भाग लेंगे।
विज्ञापन

यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को गृहमंत्री अमित शाह आज दिखाएंगे हरी झंडी

दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस का पांच अक्तूबर से व्यावसायिक संचालन होगा। टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। यह जानकारी रेलवे ने रविवार को दी। गृहमंत्री अमित शाह तीन अक्तूबर को दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर

सुविधा: त्योहारों पर आसानी से मिलेगा कर्ज, बैंक आज से लगाएंगे शिविर

त्योहारी मौसम में आम नागरिकों को आसानी से ऋण दिलाने के लिए आज से कई सरकारी बैंक देश भर में शामियाना बैठक शुरू कर रहे हैं। एसबीआई की अगुवाई में हो रहे इस कार्यक्रम में निजी क्षेत्र के बैंकों को भी आमंत्रित किया गया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद की रिमांड पेशी आज
एसएस लॉ कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद की रिमांड पेशी आज होगी। चूंकि चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मामले मेें छात्रा और उसके दोस्त भी जेल में बंद हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर

उपचुनाव हिमाचल: पच्छाद में चुनावी मैदान से हटेंगे बागी, दोनों आज लेंगे नाम वापस
पच्छाद विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने बागी उम्मीदवारों से बातचीत कर उन्हें मना लिया है। दोनों बागी उम्मीदवार चुनावी मैदान से हटने के लिए भी राजी हो गए हैं। अब पच्छाद उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर के आसार बन गए हैं। ऐसे में जहां भाजपा खेमे में खुशी का माहौल है, वहीं कांग्रेस की राह अब कठिन बन गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल उपचुनाव: आज नाम वापसी का आखिरी दिन, मुख्य दलों की बढ़ीं धड़कनें
हिमाचल की दो विधानसभा सीटों पर 21 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान से पहले दोनों राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं।  क्योंकि दोनों ही प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के अलावा भी पार्टियों से बागी हुए नेताओं ने नामांकन दाखिल किए हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली-एनसीआर में सस्ती हुई सीएनजी, आज सुबह छह बजे से नई कीमत लागू
मिलेगी। इसी तरह नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में 2.15 रुपये सस्ती मिलेगी। जबकि रेवाड़ी, गुरुग्राम और करनाल में पुरानी कीमत पर ही सीएनजी मिलेगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

भारत-कजाकिस्तान आज से शुरू करेगा संयुक्त सैन्य अभ्यास, 60 सैनिकों का दल पहुंचा उत्तराखंड
भारत-कजाकिस्तान के सैनिकों का संयुक्त युद्धाभ्यास काजिंद 2019 का शुभारंभ उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में गुरुवार को सेना के मैत्री मैदान में होगा। इसके लिए बुधवार को कजाकिस्तान के 60 सैनिकों का दल पिथौरागढ़ पहुंच गया है। संयुक्त युद्धाभ्यास में दोनों देशों के करीब 200 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर

'दंगल गर्ल' बबीता फोगाट आज दादरी से करेंगी नामांकन, ज्योतिषी की राय के बाद लिया फैसला
विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से जोर पकड़ लेगी। भाजपा अपने दोनों प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर चुकी हैं। इधर, मंगलवार शाम को जजपा ने कांग्रेस छोड़कर आए सतपाल सांगवान को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। भाजपा प्रत्याशी दंगल गर्ल बबीता फौगाट आज दोपहर 1:25 पर नामांकन करेंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर

बारिश की वजह से पहले दिन का खेल जल्द खत्म, रोहित के शतक से भारत का स्कोर 202/0
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा। राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 59.1 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 202 रन बना चुकी थी, तभी 60वें ओवर में खराब रोशनी और फिर बारिश की वजह से रुका खेल, शुरू ही नहीं हो पाया, इस तरह पहले टेस्ट का पहला दिन खराब मौसम की वजह से जल्द ही समाप्त हो गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर

महिला मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप: मैरी कॉम सहित युवा मुक्केबाजों से पदक की उम्मीद
छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम अपने अनुभव की बदौलत गुरुवार से यहां शुरू हो रही विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में एक बार फिर पदक की दावेदार होंगी जबकि भारत को युवा खिलाड़ियों से भी पदक की उम्मीद होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर

ग्रेनो में आम्रपाली के खरीदारों की रजिस्ट्री प्रक्रिया आज से
लंबे इंतजार के बाद अब आम्रपाली के दो प्रोजेक्ट कैसल और लेजर वैली के फ्लैटों की रजिस्ट्री खरीदारों के नाम हो सकेगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम आज से वेरिफिकेशन शुरू करेगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed