फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mea-Spokesperson-Randhir-Jaiswal-rejects-ohchr-remarks-delhi-protest-bimstec-delhi-declaration-and-other-issue

दिल्ली प्रदर्शन: विदेश मंत्रालय की यूएन को दो टूक, कहा- भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं

Wed, 14 Oct 2026 05:58 PM IST
देवेश त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Wed, 14 Oct 2026 05:58 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय की टिप्पणी को अनुचित और अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणियां भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप हैं और दुनिया के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शनों तथा कानून प्रवर्तन की कार्रवाई पर समान प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

विज्ञापन
mea-Spokesperson-Randhir-Jaiswal-rejects-ohchr-remarks-delhi-protest-bimstec-delhi-declaration-and-other-issue
ओएचसीएचआर की टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय का जवाब - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (ओएचसीएचआर) की टिप्पणी पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस मामले में जताई गई चिंताएं अनुचित और अस्वीकार्य हैं, क्योंकि यह भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के समान है।
विज्ञापन


जायसवाल ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय का रवैया चुनिंदा प्रतीत होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि दुनिया के अन्य हिस्सों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों और कानून लागू करने वाली एजेंसियों की कार्रवाई पर संगठन ने अपने सार्वजनिक बयानों में इसी तरह प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन


ओएचसीएचआर को भारत ने सुनाई खरी-खरी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "अगर वे इसी रास्ते पर चलते रहे, तो इससे बहुपक्षवाद में लोगों का विश्वास कम होगा। साथ ही, इससे एक संगठन के रूप में उनकी विश्वसनीयता भी कमजोर होती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की बैठक में दिल्ली घोषणा स्वीकार
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों के संवाद के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत के गृह मंत्री ने इस बैठक की मेजबानी की और इसमें बिम्सटेक के सभी सदस्य देशों ने हिस्सा लिया।


जायसवाल के मुताबिक, बातचीत और बैठक के बाद दिल्ली घोषणा को भी स्वीकार किया गया। इसमें बिम्सटेक देशों ने कई क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने बताया कि सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के उपाय और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ सहयोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed