{"_id":"6156a0bc8ebc3e046110a255","slug":"bhopal-timings-of-trains-changed-from-october-1-in-mp-know-the-correct-information-before-traveling","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : एक अक्तूबर से बदला ट्रेनों का समय, यात्रा से पूर्व जान लें सही जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : एक अक्तूबर से बदला ट्रेनों का समय, यात्रा से पूर्व जान लें सही जानकारी
Fri, 01 Oct 2021 01:01 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल।
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:01 PM IST
सार
भारतीय रेलवे ने ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। शुक्रवार से प्रभावी नए ट्रेन टाइम टेबल पश्चिम मध्य रेल के तीनों मंडलों से प्रारंभ होने व गुजरने वाली गाड़ियों के लिए मान्य होंगे। परिवर्तित ट्रेनों के समय की जानकारी लिए यात्री सूचना प्रणाली एनटीईएस व पूछताछ नंबर 139 पर सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
ट्रेनों के निर्धारित समयों मे बदलाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक अक्तूबर से जारी नए ट्रेन नियमों के अंतर्गत भारतीय रेलवे ने ट्रेनों के निर्धारित समयों मे बदलाव किया है। शुक्रवार से प्रभावी यह नया टाइम टेबल पश्चिम मध्य रेल के तीनों मंडलों से प्रारंभ होने व गुजरने वाली गाड़ियों के लिए मान्य होगा। यह निर्णय कोरोना महामारी से अस्त-व्यस्त चल रहे देश को वापस पटरी पर लाने की एक पहल है।
विज्ञापन
परिवर्तन के अनुसार भोपाल, जबलपुर और कोटा रेल मंडलों से आने-जाने वाली 326 ट्रेन प्रभावित होंगी। परिवर्तित जानकारी लिए यात्री सूचना प्रणाली एनटीईएस व पूछताछ नंबर 139 व अधिकृत रेलवे पूछताछ वेबसाइटों के माध्यम से सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रेल प्रशासन ने सूचना जारी कर यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व सही जानकारी प्राप्त कर ही टिकट लें।
विज्ञापन
नई सेवाओं में गाड़ी संख्या 01126/01125 ग्वालियर-रतलाम-ग्वालियर एक्सप्रेस स्पेशल को एक अक्टूबर से बदरवास स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर दोनों दिशाओं में छह माह तक हॉल्ट दिया जाएगा। इसी के साथ गाड़ी संख्या 02126 भिंड-रतलाम एक्सप्रेस स्पेशल और गाड़ी संख्या 01126 ग्वालियर-रतलाम एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को बदरवास स्टेशन पर हॉल्ट दिया जाएगा।
विज्ञापन
