{"_id":"5e2084b78ebc3e4b4f228914","slug":"attempted-attack-on-nagaur-mp-hanuman-beniwal-assailant-injured-in-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल पर हमले का प्रयास, पिटाई में हमलावर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल पर हमले का प्रयास, पिटाई में हमलावर घायल
Thu, 16 Jan 2020 10:39 PM IST
Trainee Trainee
पीटीआई, बाड़मेर
पीटीआई, बाड़मेर
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 16 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
हनुमान बेनीवाल
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल पर गुरुवार को बाड़मेर में कलेक्ट्रेट के घेराव प्रदर्शन और भाषण के दौरान एक युवक ने हमला कर दिया। कलेक्ट्रेट के बाहर सांसद हनुमान बेनीवाल के भाषण के दौरान आरोपी युवक ने बेनीवाल का कॉलर पकड़ कर मारपीट का प्रयास किया लेकिन मौके पर मौजूद बेनीवाल के समर्थकों ने आरोपी की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक को आक्रोशित समर्थकों से बचाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल हमलावर को जोधपुर भेज दिया। सांसद बेनीवाल का दावा है कि आरोपी युवक के पास धारधार हथियार था। बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि इस मामले में सांसद के सुरक्षा गार्ड ने लिखित शिकायत दी जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन