{"_id":"58e22ca64f1c1bc06e5b4d01","slug":"attack-on-crpf-force-in-srinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में चुनावी ड्यूटी में जा रहे CRPF जवानों पर फायरिंग, 6 जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में चुनावी ड्यूटी में जा रहे CRPF जवानों पर फायरिंग, 6 जवान घायल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 03 Apr 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ
- फोटो : फाइल फोटो
कश्मीर घाटी में एक बार फिर आतंकियों द्वारा सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को आतंकियों के द्वारा सीआरपीएफ के एक काफिले पर फायरिंग की गई है। जानकारी के मुताबिक हमला श्रीनगर के पास सेमपोरा इलाके के पंथाचौक के पास हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हमला उस वक्त हुआ है जब जवान श्रीनगर में अपनी चुनावी ड्यूटी के लिए आ रहे थे। घायल सभी जवानों को सेना के बेस अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है। हमले के बाद घटनास्थल के पूरे इलाके को सीज करते हुए गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस हमले में एक लड़की भी घायल हो गई है।
विज्ञापन
आतंकियों के हमले के बाद सेना, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस के तमाम शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक इस हमले में एक स्थानीय लड़की के भी घायल होने की सूचना है जिसे कि अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
रविवार को सुरक्षाबलों पर हुआ था ग्रेनेड हमला
सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने किया था हमला
- फोटो : डेमो फोटो
इससे पहले रविवार को भी जम्मू कश्मीर में पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद ही श्रीनगर के नौहट्टा में भी आतंकियों द्वारा पुलिस पार्टी पर हमला हुआ था जिसमें 1 जवान शहीद हुआ था। श्रीनगर में हुए इस हमले में 12 जवानों के घायल होने की सूचना मिली थी। रविवार को हुई घटना के पूर्व भी श्रीनगर के पास एक सेना के काफिले पर आतंकियों द्वारा फायरिंग की गई थी जिसमें सेना के कुछ जवान घायल हो गए थे।