फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amid Standoff, Govt Planning to construct tunnels to cut down distance to China border

चीन सीमा के पास टनल का निर्माण करेगा भारत, 10 KM घट जाएगी तवांग से तिब्बत की दूरी

Tue, 25 Jul 2017 08:48 AM IST
एजेंसी/ ईटानगर 
एजेंसी/ ईटानगर  Updated Tue, 25 Jul 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
Amid Standoff, Govt Planning to construct tunnels to cut down distance to China border
फाइल फोटो - फोटो : PTI

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) अरुणाचल प्रदेश के 4170 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सेला दर्रे से होकर दो सुरंगों का निर्माण करेगा, जिससे तवांग से लेकर चीनी सीमा की दूरी 10 किमी तक कम हो जाएगी। 

विज्ञापन


बीआरओ ने सोमवार को बयान जारी कर कहा, ‘सुरंगों के बनने के बाद तेजपुर स्थित आर्मी 4 कोर्प मुख्यालय और तवांग के बीच एक घंटे का सफर कम हो जाएगा। इसके अतिरिक्त सुरंगों से राष्ट्रीय राजमार्ग 13 और विशेष रूप से बोमडिला और तवांग के बीच 171 किमी लंबे मार्ग पर मौसम की किसी भी स्थिति में सफर किया जा सकेगा।’
विज्ञापन


सुरंग बनने से पूर्वी हिमालयी राज्य के पहाड़ी इलाकों तक पहुंचने की दूरी तो कम होगी ही साथ में समय भी बचेगा। बीआरओ के प्रोजेक्ट कमांडर आरएस राव ने पश्चिमी कामेंग की उपायुक्त सोनल स्वरूप से मुलाकात कर उन्हें सेला सुरंग बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण के संबंध में दस्तावेज सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में तिब्बत की सीमा तक पहुंचने के लिए गुवाहाची से भालुकपोंग होकर तवांग तक कुल 496 किलोमीटर का रास्ता तय करना होता है। सुरंग बनने से कई घंटों का समय बचेगा। 


अधिकारियों के मुताबिक, सेला दर्रे का रास्ता ना प्रयोग में लाना पड़े इसके लिए तवांग तक की 12.37 किलोमीटर सड़क पर भी काम चल रहा है। सुरंगे 11,000 और 12,000 फीट की ऊंचाई पर बनाई जाएंगी। मानसून खत्म होने के बाद जमीन अधिग्रहण के लिए सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा। इन दो सुरंगो की लंबाई 475 मीटर और 1790 मीटर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed