फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China hints at Doval-Yang bilateral at BRICS NSAs meet

डोकलाम पर चीन के रूख में नरमी, कहा- डोभाल के साथ हो सकती है द्विपक्षीय बातचीत

Mon, 24 Jul 2017 09:43 PM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह Updated Mon, 24 Jul 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
China hints at Doval-Yang bilateral at BRICS NSAs meet
china

सिक्किम गतिरोध के बीच चीन ने आज संकेत दिए कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और उनके समकक्ष यांग जीचि के बीच इस हफ्ते ब्रिक्स बैठक से इतर द्विपक्षीय वार्ता हो सकती है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा कि डाभोल और यांग के बीच बातचीत के दरवाजे खुले हुए हैं।

विज्ञापन

 
हालांकि चीनी प्रवक्ता ने कहा कि वह इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं लेकिन ब्रिक्स बैठक के बाद अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि मेरे पास इस बारे में कोई प्रासंगिक सूचना नहीं है, लेकिन जहां तक मैं समझता हूं कि पहले भी औपचारिक बैठक के बाद मेजबान देशों द्वारा द्विपक्षीय वार्ताएं आयोजित की जाती रही हैं।
विज्ञापन


इन बैठकों में द्विपक्षीय रिश्तों पर अधिकारी एक दूसरे के नजरिए को बताते हैं। डाभोल इस हफ्ते 27-28 जुलाई को ब्रिक्स एनएसए की बैठक में भाग लेने के लिए बीजिंग की यात्रा करेंगे, जिसमें औपचारिक बैठक से अलग सीमा विवाद पर विशेष प्रतिनिधियों के बीच बातचीत की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब लू से पूछा गया कि क्या इस बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच दोकलम सीमा विवाद पर भी चर्चा हो सकती है तो उन्होंने कहा कि - चीन और भारत के बीच सुगम राजनयिक चैनल मौजूद है। यद्यपि लू कांग ने एक बार फिर दोहराया कि भारतीय सेना को चीनी सीमा से वापस चला जाना चाहिए।


इसके बाद ही दोनों देशों के बीच सार्थक बातचीत हो सकती है। लू ने इस पर भी टिप्पणी से इंकार कर दिया कि क्या ब्रिक्स एनएसए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग या प्रीमियर ली केकियांग से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed