{"_id":"65239962454a1e353d000a56","slug":"himachal-weather-update-rain-yellow-alert-today-in-himachal-pradesh-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: आज बारिश का येलो अलर्ट, कल भी बारिश के आसार, परसों से मौसम साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: आज बारिश का येलो अलर्ट, कल भी बारिश के आसार, परसों से मौसम साफ
Mon, 09 Oct 2023 11:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:42 AM IST
सार
मंगलवार को भी कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। बुधवार से मौसम साफ रहेगा। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा।
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग पर बारालाचा में बीते दिनों हुए हिमपात के बाद बर्फ देखने के लिए पहुंचे पर्यटक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कुछ स्थानों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के मैदानी और निचले पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की भी संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी यही स्थिति रहेगी। इसके अलावा उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
मंगलवार को भी कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। बुधवार से मौसम साफ रहेगा। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा। औसत न्यूनतम और औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहे। उधर, कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान ऊना में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन