{"_id":"6814ee372470dfce24019e3e","slug":"you-can-apply-till-17th-to-be-included-in-the-bpl-list-in-himachal-pradesh-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल प्रदेश में बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए 17 तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल प्रदेश में बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए 17 तक कर सकेंगे आवेदन
Fri, 02 May 2025 09:39 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/चंबा।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/चंबा।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 02 May 2025 09:39 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में 17 मई तक लोग बीपीएल सूची में चयन के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 21 मार्च 2025 की अधिसूचना में संशोधन किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में लोग अब गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) सूची में चयन के लिए 17 मई तक आवेदन कर सकेंगे। अब तक सरकार ने 30 अप्रैल अंतिम तिथि तय की थी। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 21 मार्च 2025 की अधिसूचना में संशोधन किया है। बीपीएल चयन के लिए एसडीएम की ओर से तीन सदस्यीय सत्यापन समिति (पंचायत सचिव, पटवारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर आधारित) का गठन 8 मई तक करना होगा।
विज्ञापन
सत्यापन समिति की ओर से तय की गई सूची 25 जून तक सार्वजनिक जांच के लिए ग्राम पंचायतों के नोटिस बोर्ड पर चस्पां की जाएगी। सरकार ने 15 अक्तूबर तक बीपीएल चयन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उधर, ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक राघव शर्मा ने कहा कि बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए प्रदेश के पात्र लोग 17 मई तक आवेदन कर सकते हैं। कुछ लोग पूर्व निर्धारित 30 अप्रैल तक आवेदन नहीं कर पाए थे, ऐसे लोगों की सुविधा के लिए अंतिम तिथि आगे बढ़ाई गई है।
विज्ञापन