{"_id":"e1f5ccb2-74cd-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"weather-will-be-worsed-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 15 से फिर खराब होगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 15 से फिर खराब होगा मौसम
शिमला/ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2013 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 व 16 फरवरी को हिमाचल में बारिश व बर्फबारी की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह के अनुसार, 14 फरवरी से पश्चिमी हिमालय और उत्तर पश्चिमी भारत के साथ लगते मैदानी भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बारिश होगी। हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां बर्फबारी की संभावना है, वहीं राजधानी शिमला समेत अन्य पर्यटक स्थलों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
निदेशक के अनुसार, सोमवार को जम्मू-कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हिमाचल के आसमान पर बादल छाए रहे। सोमवार सुबह की शुरुआत बेशक खिली धूप के साथ हुई, लेकिन दोपहर होते-होते आसमान पूरी तरह से ढक गया। वहीं, प्रदेश के अधिकतर भागों में मौसम शुष्क बना रहा। केलांग, कल्पा व मनाली का न्यूनतम तापमान जहां माइनस में दर्ज हुआ, वहीं अन्य मुख्य शहरों में तापमान बीते दो दिन की अपेक्षा आंशिक रूप से अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री रहा। सुंदरनगर 3.5, भुंतर 2.1, कल्पा -8.0, धर्मशाला 7.4, ऊना 5.7, सलूणी 3.7, नाहन 7.7, केलांग -10.7, पालमपुर 6.2, सोलन 4.0 और मनाली -2.4 डिग्री रहा।