फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ward members administered the oath at the first meeting of the newly elected panchayats; watch the video.

Himachal: नवनिर्वाचित पंचायतों की पहली बैठक में वार्ड सदस्यों को दिलाई शपथ, देखें वीडियो

Sat, 27 Jun 2026 04:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला।
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Jun 2026 04:23 PM IST
सार

 नवनिर्वाचित 3,758 पंचायतों की पहली बैठक शनिवार को हुई। पंचायतीराज विभाग ने सभी पंचायतों को बैठक के संचालन और विकास कार्यों से जुड़े एजेंडे जारी किए थे।

विज्ञापन
Ward members administered the oath at the first meeting of the newly elected panchayats; watch the video.
नवनिर्वाचित पंचायत वार्ड सदस्यों को दिलाई शपथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में हाल ही में नवनिर्वाचित 3,758 पंचायतों की पहली बैठक शनिवार को हुई। पंचायतीराज विभाग ने सभी पंचायतों को बैठक के संचालन और विकास कार्यों से जुड़े एजेंडे जारी किए थे। पहली बैठक में नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधान वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही पंचायतों में आगामी विकास कार्यों की दिशा तय करने के लिए विभिन्न प्रस्ताव भी पारित किए गए। पंचायतें अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क संपर्क, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, वर्षाशालिकाओं, सार्वजनिक सुविधाओं के विकास तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े प्रस्ताव तैयार करेंगे।

विज्ञापन



बैठक में मानसून को देखते हुए भूस्खलन, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए स्थानीय स्तर पर आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा हुई। पंचायतों को अपने क्षेत्रों की प्राथमिकताओं के आधार पर विकास योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में इस बार परिसीमन के बाद 201 के करीब नई पंचायतों का गठन हुआ है। इनमें से अधिकांश पंचायतों के पास अपने भवन नहीं हैं। ऐसे में पंचायतीराज विभाग ने इन पंचायतों को अस्थायी रूप से किसी अन्य सरकारी भवन, स्कूल, सामुदायिक भवन या उपयुक्त सरकारी परिसर में बैठक आयोजित करने की अनुमति दी थी। विभाग का कहना है कि स्थायी पंचायत भवन बनने तक इसी व्यवस्था के तहत पंचायतों का कामकाज संचालित किया गया।
विज्ञापन


पहली बैठक में विभिन्न स्थायी समितियों के गठन, पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं की प्राथमिकता तय करने तथा आगामी महीनों में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा भी तैयार की गई। पहली बैठक को पंचायतों के नए कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत के साथ-साथ ग्रामीण विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पंचायतीराज विभाग के अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा ने बताया कि निर्वाचित पंचायतों की पहली बैठक हुई। पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों पर सरकार की पूरी निगरानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed