फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vimal Negi death case: CBI questions former SSP Sanjeev Gandhi; sixmember SIT arrives from Delhi.

विमल नेगी मौत मामला: पूर्व एसएसपी संजीव गांधी से सीबीआई की पूछताछ, दिल्ली से पहुंची छह सदस्यीय एसआईटी

Wed, 14 Oct 2026 05:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Oct 2026 05:15 AM IST
सार

दिल्ली से पहुंची छह सदस्यीय एसआईटी ने शिमला स्थित सीबीआई के बेस कैंप में सुबह 11:00 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक उनसे सवाल-जवाब किए। पूछताछ के संबंध में जब संजीव गांधी से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। 

विज्ञापन
Vimal Negi death case: CBI questions former SSP Sanjeev Gandhi; sixmember SIT arrives from Delhi.
विमल नेगी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के तत्कालीन मुख्य अभियंता विमल नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मंगलवार को सीबीआई की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने शिमला के तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजीव गांधी से पूछताछ की। दिल्ली से पहुंची छह सदस्यीय एसआईटी ने शिमला स्थित सीबीआई के बेस कैंप में सुबह 11:00 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक उनसे सवाल-जवाब किए। पूछताछ के संबंध में जब संजीव गांधी से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। मामले की जांच पूरी होने के बाद सीबीआई की ओर से दाखिल आरोपपत्र के आधार पर न्यायिक प्रक्रिया चल रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos

सीबीआई सूत्रों के अनुसार मामले में आरोप तय करने की प्रक्रिया जारी है। सीबीआई की विशेष अदालत में अगले सप्ताह फिर सुनवाई होनी है। विमल नेगी मार्च 2025 में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। उनका शव बिलासपुर जिले में गोबिंद सागर झील में बरामद हुआ था। शुरुआत में मामले की जांच प्रदेश पुलिस कर रही थी। जांच को लेकर उठे सवालों और परिवार की मांग के बाद प्रदेश सरकार ने जांच सीबीआई को सौंप दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपपत्र के अनुसार पावर कॉरपोरेशन के तत्कालीन प्रबंध निदेशक और निदेशकों की भूमिका जांच के दायरे में है। आरोप है कि नेगी पर नियमों के विरुद्ध काम करने, कथित फर्जी पूर्णता प्रमाणपत्र जारी करने और दस्तावेजों में हेरफेर करने का दबाव बनाया गया था। आरोपपत्र में पुलिस एएसआई पंकज शर्मा पर साक्ष्य नष्ट करने और न्यायिक प्रक्रिया में बाधा डालने से संबंधित आरोप शामिल किए गए हैं। इन आरोपों पर अदालत का अंतिम निर्णय आना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed